Makar Sankranti: आज से लेकर ठीक 1 महीने तक सूर्य के समान चमकेगी इन राशियों की किस्मत

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2023 - 09:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Makar Sankranti 2023: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का त्यौहार बहुत ही खास माना जाता है। इसे सबसे बड़ी संक्रांति भी कहते हैं। आज के दिन किया गया दान, पुण्य कभी भी विफल नहीं जाता। इस दिन ही सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करके मकर राशि में गोचर करते हैं और यह गोचर 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव लेकर आता है। तो आइए जानते हैं कि इस गोचर से इन राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा:

Effects of sun transit on zodiac signs of Makar Sankranti मकर संक्रांति के सूर्य गोचर का राशियों पर प्रभाव

Aries मेष राशि: ये गोचर प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के लिए बहुत ही फलदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र में टारगेट को समय से पूरा कर लेंगे और प्रमोशन के चांस हैं। अगर कोई सरकारी काम चल रहा है तो उसमे भी लाभ के योग बन रहे हैं।

Taurus वृष राशि: सूर्य देव की कृपा से वृष राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलेगी साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

PunjabKesari Makar Sankranti

Gemini मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले हो सके तो किसी को उधार देने से बचें नहीं तो हानि हो सकती है। किसी भी काम को बड़े ही धैर्य से करें, जल्दबाजी में किया गया काम खराब हो सकता है। वाहन को भी बहुत संभल कर चलाएं।

Cancer कर्क राशि : सूर्य का परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर  सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर माहौल खराब रहेगा। किसी भी बात को सोच-समझ कर बोलें।

Leo सिंह राशि : सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं इसलिए इनके लिए यह परिवर्तन शुभ रहने वाला है। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनको बहुत से लाभ के मौके मिलेंगे। युवा वर्ग को नई नौकरी मिलने की संभावना है।

Virgo कन्या राशि : कन्या राशि वालों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अधिक फायदा मिलने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। हर काम में पिता का सहयोग मिलेगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Makar Sankranti

Libra तुला राशि : सूर्य का गोचर सरकारी नौकरी वालों के लिए फायदा लेकर आएगा। वहीं प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों पर काम का भार अधिक बढ़ता हुआ नजर आएगा। तुला राशि वालों को खासतौर पर सेहत का ध्यान रखना होगा।

Scorpio वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों का भाग्य मजबूत रहने वाला है। जो लोग सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी। अगर कोई नया व्यापार खोलना चाहता है तो उसे पिता से भरपूर सहयोग मिलेगा।

Sagittarius धनु राशि : धनु राशि के लोगों को फालतू के खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। पुराने समय में किया गया निवेश नए अवसर प्रदान कर सकता है। किसी भी पारिवारिक वाद-विवाद से जितना हो सके उतना बच कर रहें।

Capricorn मकर राशि : मकर राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। कोई नया काम शुरू करने की सोचेंगे लेकिन वह बीच में ही अटक सकता है।

PunjabKesari Makar Sankranti

Aquarius कुंभ राशि : कुम्भ राशि वालों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग नौकरी के इंतजार में हैं, उन्हें थोड़ा और सबर करने की जरूरत है। अपने जरुरी सामान को बहुत ही ध्यान से रखें, कोई कीमती वस्तु चोरी होने की आशंका है।

Pisces मीन राशि : सूर्य का गोचर मीन वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। जो लोग आपके दुश्मन है वे परास्त होंगे। प्राइवेट नौकरी वालो को इंक्रीमेंट मिलने के चांस हैं। कुछ यात्राओं पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए बहुत ही सफल साबित होगी।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News