Mahashivratri 2021: देश के इन दो सुप्रसिद्ध मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 04:48 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां  शिव भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में जो भी शिव मंदिर हैं वहां पर भी शिव भक्तों देखने को मिल रहे हैं। आस्था के इस महाशिवरात्रि पर्व पर बच्चे, बूढ़े, नौजवान व महिलाएं सभी उम्र के लोग शिवालयों में जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मान्यता है क आज के दिन महाशिवरात्रि का पर्व करने से मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इसी दिन देवों के देव महादेव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था जिसके उपलक्ष्य में यह महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।

तो वहीं दूसरी और गाजियाबाद के सुप्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ सिद्ध पीठ मंदिर में आज शिवरात्रि के मौके पर जहां एक तरफ भक्तों का तांता लगा हुआ है वहीं दूसरी ओर RSS के बैंड ने समा बांध दिया। एक तरफ भक्त जलाभिषेक करने में जुटे थे तो वही आर एस एस भक्तों का मन मोह रहे थे। आर एस एस की बैंड टीम ने एक धुन पर बैंड बजाया। लोगों का मानना है कि जहां कोरोनावायरस सावन की शिवरात्रि पर मंदिर बंद थे, भगवान भोलेनाथ के दर्शन के साथ लोगों को अभिषेक करने का मौका नहीं मिला, तो वहीं इस बार फागुन शिवरात्रि के मौके पर लोगों को उम्मीद है कि इस बार भोलेनाथ भक्तों की सुनेंगे और कोरोना काल खत्म कर सबकी मनोकामना को पूर्ण करेंगे। दूसरी ओर गाजियाबाद के सुप्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में देर रात से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है जहां शिव पार्वती की झांकी के बीच मंदिर के महंत नारायण गिरी ने में जलाभिषेक किया। शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ केवल जल अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं और जो भक्त जलाभिषेक के साथ-साथ बेलपत्र और बेल चढ़ाते हैं उनकी मनोकामना जल्द पूरी होती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News