भस्म और रंग का महीना लाया है कुछ खास

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2019 - 10:20 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना फाल्गुन 20 फरवरी से शुरू हो गया है। इस महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्यौहार मनाए जाते हैं। इस बार महाशिवरात्रि 4 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं होलिका दहन 20 मार्च को होगा और 21 मार्च को होली खेली जाएगी। इसी के साथ फाल्गुन महीना खत्म हो जाएगा और हिंदू कैलेंडर का पहला महीना चैत्र शुरू हो जाएगा। 

Mahashivratri 2019 : जानें, महाशिवरात्रि का शुभ मुहुर्त और व्रत कथा

PunjabKesari

14 मार्च से होलाष्टक
आगामी 14 मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएगा। वहीं मीन संक्रांति होने के कारण यानी सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से विवाह और अन्य मांगलिक काम नहीं किए जाएंगे। 20 मार्च को होलिका दहन के साथ होलाष्टक तो खत्म हो जाएगा लेकिन मीन संक्रांति के कारण 14 अप्रैल के बाद ही मांगलिक कामों की शुरूआत हो पाएगी। 

PunjabKesari

12 मार्च तक है शादी के मुहूर्त
ज्योतिष गणना के अनुसार फरवरी-मार्च में 4 दिन विवाह के लग्न मुहूर्त हैं। इसी कड़ी में 21 फरवरी के बाद 7, 8, 9 और 12 मार्च को विवाह मुहूर्त हैं। इस दौरान 8 मार्च को फुलेरा दूज होने के कारण विवाह आदि मांगलिक कामों के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दिन बड़ी संख्या में शादी समारोह होंगे।

PunjabKesari

कुछ विद्वानों के अनुसार इसमें सूर्य, गुरु आदि का बल देखने की आवश्यकता नहीं रहती, इसे स्वयंसिद्ध मुहूर्त कहा गया है।

PunjabKesariमहीने का महत्व
इस महीने में 4 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन देश भर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रहेगी। फाल्गुन का महीना आते ही वातावरण रंगीन हो जाता है। खेतों में पीली सरसों लहलहाती है, पेड़ों पर पत्तों की हरी कोपलें और पलाश के केसरिया फूल दिखाई देने लगते हैं। यह माह हमें सिखाता है कि हमेशा सकारात्मक सोचें चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों। जैसे पेड़ों के पत्ते झडऩे के बाद नए पत्ते आते हैं। वैसे जीवन में दुख के बाद सुख भी आते हैं।

PunjabKesari

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News