Maha Shivratri Vastu Tips : पैसों की परेशानी से मिलेगा छुटकारा, शिवरात्रि पर करें ये खास टोटका
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 03:32 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips : महाशिवरात्रि केवल आध्यात्मिक साधना का ही नहीं, बल्कि जीवन की बाधाओं को दूर करने और सुख-समृद्धि के मार्ग खोलने का भी महापर्व है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के दृष्टिकोण से, शिवरात्रि के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय और बदलाव आपके घर की ऊर्जा को सकारात्मक बना सकते हैं और लंबे समय से चली आ रही पैसों की किल्लत को समाप्त कर सकते हैं। साल 2026 में महाशिवरात्रि पर यदि आप वास्तु के इन नियमों का पालन करते हैं, तो महादेव की कृपा के साथ-साथ आपके घर में मां लक्ष्मी का स्थाई वास भी संभव है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के लिए विशेष वास्तु टिप्स और धन प्राप्ति के अचूक टोटके।
घर की उत्तर-पूर्व दिशा की सफाई
वास्तु में उत्तर-पूर्व दिशा को देवताओं का स्थान माना गया है और भगवान शिव को इस दिशा का स्वामी कहा जाता है। महाशिवरात्रि से पहले अपने घर के ईशान कोण को पूरी तरह साफ करें। यहाँ से कबाड़, पुराने जूते-चप्पल या भारी सामान हटा दें। इस दिशा के साफ होने से घर में धन का प्रवाह बढ़ता है और मानसिक शांति मिलती है।

पारद शिवलिंग की स्थापना
यदि आप व्यापार में घाटे या कर्ज से परेशान हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन घर के मंदिर में पारद शिवलिंग की स्थापना करना सबसे उत्तम वास्तु उपाय है। इसे घर की उत्तर दिशा में स्थापित करें। महाशिवरात्रि पर इस पर अभिषेक करें। पारद शिवलिंग को साक्षात शिव का रूप माना जाता है। वास्तु के अनुसार, जिस घर में पारद शिवलिंग होता है, वहाँ दरिद्रता कभी प्रवेश नहीं करती।
मुख्य द्वार पर वंदनवार और स्वास्तिक
घर का मुख्य द्वार वह स्थान है जहाँ से सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी का प्रवेश होता है। महाशिवरात्रि की सुबह स्नान के बाद अशोक या आम के पत्तों का वंदनवार बनाकर मुख्य द्वार पर लगाएं। साथ ही, सिंदूर और घी मिलाकर दरवाजे के दोनों ओर बड़े स्वास्तिक चिह्न बनाएं। : यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में आने से रोकता है और शुभ लाभ के द्वार खोलता है।
कनकधारा स्तोत्र और गन्ने के रस का अभिषेक
यदि पैसा टिकता नहीं है या आय के स्रोत बंद हो गए हैं, तो महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। अभिषेक के दौरान कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शिवजी को गन्ने का रस अत्यंत प्रिय है और यह लक्ष्मी प्राप्ति का सबसे प्राचीन मार्ग बताया गया है।

बेलपत्र पर चंदन से श्री लिखना
शिवरात्रि के दिन 21 बेलपत्र लें और उन पर सफेद चंदन से श्री लिखें। अपनी मनोकामना बोलते हुए इन्हें शिवलिंग पर अर्पित करें। वास्तु के अनुसार, बेलपत्र का वृक्ष घर के उत्तर-पश्चिम में लगाने से भी यश और धन की प्राप्ति होती है।
महाशिवरात्रि पर वास्तु दोष निवारण
घर के लिविंग रूम में नंदी की मूर्ति या चित्र इस तरह लगाएं कि उनका मुख घर के अंदर की ओर हो। नंदी कर्म और पुरुषार्थ का प्रतीक हैं, जो आपके करियर में स्थिरता लाते हैं। घर के मुख्य कमरे में 'रुद्राक्ष' की माला लटकाएं या एक बड़े रुद्राक्ष को उत्तर दिशा में रखें। यह घर के सदस्यों के बीच कलह को कम करता है, जिससे धन का अपव्यय रुकता है।

