Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर मिलने वाला है महादेव का आशीर्वाद, देखें क्या आपकी राशि भी है इनमें से एक ?

punjabkesari.in Thursday, Jan 29, 2026 - 01:22 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए साल का सबसे बड़ा और शुभ दिन होता है। साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल की महाशिवरात्रि अत्यंत विशेष होने वाली है, क्योंकि इस दिन ग्रहों का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है जो कुछ विशेष राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार खोलने वाला है। माना जा रहा है कि इस महाशिवरात्रि पर 'शश राजयोग' और 'गजकेसरी योग' जैसी शुभ स्थितियां बन रही हैं, जिसका सीधा सकारात्मक प्रभाव 5 राशियों पर पड़ेगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या आपकी राशि भी उन भाग्यशाली राशियों में शामिल है जिन्हें महादेव का विशेष आशीर्वाद मिलने वाला है।

Maha Shivratri 2026

महाशिवरात्रि पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह महाशिवरात्रि वरदान साबित होगी। मंगल की इस राशि पर महादेव की विशेष कृपा रहेगी। यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह शिवरात्रि के बाद गति पकड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए यह समय उत्तम रहेगा।

उपाय: महादेव को शहद और लाल चंदन अर्पित करें।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। सूर्य के प्रभाव और शिव की कृपा से आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे और घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

उपाय: जल में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

Maha Shivratri 2026

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि खुशियों की सौगात लाएगी। शुक्र की इस राशि पर शिव-शक्ति का संयुक्त आशीर्वाद रहेगा। जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह के योग प्रबल होंगे। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नया घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। शिवलिंग पर सफेद फूल और दही अर्पित करें।

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महाशिवरात्रि आध्यात्मिक और मानसिक शांति लेकर आएगी। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान थे, तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा। मानसिक बोझ कम होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शत्रुओं पर आपकी विजय निश्चित है।

उपाय: 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते हुए पंचामृत से अभिषेक करें।

कुंभ राशि
शनि देव कुंभ राशि के स्वामी हैं और वे शिव के परम भक्त हैं। इस महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि वालों पर शिव की विशेष दृष्टि रहेगी। आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल अब मिलने वाला है। व्यापार में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। यदि आप विदेश जाने या विदेशी कंपनियों से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी।

उपाय: शिवलिंग पर काले तिल और शमी के पत्ते चढ़ाएं।

Maha Shivratri 2026

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News