मकर संक्रांति और पौष पूर्णिमा के बाद कब है तीसरा माघ स्नान, नोट कर लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Saturday, Jan 17, 2026 - 01:46 PM (IST)

Magh Mela 2026 third bath date : प्रयागराज के संगम तट पर आस्था का जो रेला मकर संक्रांति से शुरू हुआ था, वह अब अपने सबसे भव्य पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। माघ मेला 2026 के प्रथम दो स्नान मकर संक्रांति और पौष पूर्णिमा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। अब प्रशासन और कल्पवासियों की नजरें मेले के तीसरे और सबसे बड़े स्नान पर्व पर टिकी हैं, जिसे माघ मास की आत्मा कहा जाता है। शास्त्रों में इस तीसरे स्नान का महत्व अन्य सभी दिनों से कहीं अधिक बताया गया है। माना जाता है कि इस विशिष्ट तिथि पर संगम का जल न केवल औषधीय गुणों से भर जाता है, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी जाग्रत हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के बाद अब वह कौन सा महायोग बन रहा है, जो श्रद्धालुओं को प्रयागराज खींच लाएगा।

कब है तीसरा मुख्य माघ स्नान ?
माघ मेले का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण स्नान पर्व मौनी अमावस्या को माना जाता है। वर्ष 2026 में मौनी अमावस्या की तिथि  18 जनवरी 2026 सोमवार को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन संगम का जल अमृत के समान हो जाता है। इस दिन मौन रहकर स्नान और दान करने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।

मौनी अमावस्या स्नान मुहूर्त सुबह- 5 बजकर 27 मिनट से सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। 

क्यों खास है यह स्नान ?
कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं के लिए यह दिन साधना की पराकाष्ठा का होता है। चूंकि 2026 में मौनी अमावस्या सोमवार को पड़ रही है, इसलिए यह 'सोमवती अमावस्या' का दुर्लभ संयोग भी बना रही है, जो पितरों की शांति और सुख-समृद्धि के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। माघ मेले के सभी स्नान पर्वों में सबसे ज्यादा भीड़ इसी दिन उमड़ती है, जिसे 'राजकीय स्नान' का दर्जा भी प्राप्त है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News