Magh Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि का आखिरी दिन आज, इन उपायों द्वारा पाएं 9 दिनों का फल

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2024 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Magh Gupt Navratri: पंचांग के अनुसार 10 फरवरी 2024 से माघ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो गई थी और आज 18 फरवरी को इसका समापन होने जा रहा है। अन्य नवरात्रि की तुलना में ये नवरात्रि काफी अलग होती हैं। इस दौरान गुप्त तरीके से महाविद्याओं की पूजा की जाती हैं। इस वजह से इन्हें गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। वैसे तो गुप्त नवरात्रि के दौरान गृहस्थ जीवन वालों को मां दुर्गा की सामान्य तौर पर पूजा करनी चाहिए लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास उपाय ऐसे बताएं हैं जिन्हें अगर गुप्त तरीके से कर लिया जाए तो मनचाहा वरदान मिलता है और इसके अलावा गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन ये उपाय करने से पूरे 10 दिनों की पूजा का फल प्राप्त होगा। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय।

PunjabKesari Magh Gupt Navratri

Magh Gupta Navratri Remedies माघ गुप्त नवरात्रि उपाय

Gomati Chakra गोमती चक्र- गुप्त नवरात्रि 9 गोमती चक्र लेकर मां दुर्गा के पास रख दें और पूजा के बाद उन्हें लाल कपड़े में बांधकर किसी तिजोरी में रख दें। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से एक तो धन का आगमन होता है और दूसरा धन से जुड़ी सारी समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं।

Magh Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि का आखिरी दिन आज, इन उपायों द्वारा पाएं 9 दिनों का फल
 

आज का पंचांग- 18 फरवरी, 2024
 

आज का राशिफल 18 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  
 

Tarot Card Rashifal (18th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
 

लव राशिफल 18 फरवरी- चोरी-चोरी तुमको देखा करते हैं हाल-ए-दिल सुनाने से ना जाने क्यों डरते हैं
 

Ravivar Ke Upay: आज करें सूर्य देव के ये खास उपाय, जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगी अपार सफलता
 

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
 

Jaya Ekadashi 2024: जया एकादशी का व्रत कब ? स्वयं भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया था इस व्रत का महत्व
 

Do this work secretly गुप्त तरीके से करें ये काम- आज रात के समय मां की प्रतिमा के आगे घी का दीपक जलाएं। इसके बाद नौ बताशे लें और हर बताशे पर दो लौंग रखने के बाद मां दुर्गा को अर्पित कर दें। अगर ये उपाय गुप्त तरीके से किया जाए तो दोगुना फल प्राप्त होता है। ऐसा करने से आर्थिक संकट और परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari Magh Gupt Navratri

Lotus flower कमल का फूल: आज नवरात्रि के अंतिम दिन कमल का फूल घर लेकर आएं और मां को अर्पित करें। मां को कमल का फूल बहुत प्रिय है यदि कोई अंत के दिन व्यक्ति ऐसा करता है उसका जीवन धन-सम्पदा से भर जाता है।

Silver Coin चांदी का सिक्का: आज के दिन चांदी का सिक्का घर लाने से भी मनचाहा फल प्राप्त होता है और घर में बरकत बनी रहती है।

Get rid of the effects of Rahu-Ketu राहु-केतु के दोष से पाएं छुटकारा: आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से पूरे 10 दिनों की पूजा का फल प्राप्त होता है और कुंडली में राहु-केतु के दोष से भी छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari Magh Gupt Navratri

Mantra मंत्र: सब नर करहिं परस्पर प्रीती चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News