Maa Vaishno Devi Dham: 9 माह में 73 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन
punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2023 - 08:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कटड़ा (अमित): मां भगवती के दरबार में हर दिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष के पहले 9 महीनों में 73 लाख श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, जो गत वर्ष के पहले 9 महीनों से 1.15 लाख कम है।
श्राइन बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पहले 5 महीनों के दौरान पिछले साल की तुलना में अधिक श्रद्धालु मां भगवती के दरबार में पहुंचे हैं। उसके बाद हिमाचल, हरियाणा व दिल्ली में आई बाढ़ का असर वैष्णो देवी यात्रा पर पड़ता दिखा।
वहीं रविवार को 43,000 श्रद्धालुओं ने यात्रा पंजीकरण आर.ए. आई.डी. हासिल करते हुए मां वैष्णो देवी के दरबार पर नमन किया। माना जा रहा है कि आने वाले नवरात्रों में मां वैष्णो देवी यात्रा में उछाल देखा जा सकता है।
दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं के आंकड़े
जनवरी 5,24,189 4,38,521
फरवरी 4,14,432 3,61,074
मार्च 8,94,650 7,78,669
अप्रैल 10,18,540 9,02,192
मई 9,95,773 9,86,766
जून 11,95,844 11,29,231
जुलाई 7,76,800 9,07,542
अगस्त 7,10,914 8,77,762
सितम्बर 7,94,156 8,28,382
अमित शर्मा
poloelex77@gmail.com
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Utpanna Ekadashi: 8 या 9 दिसंबर जानें, किस दिन मनाई जाएगी मार्गशीर्ष माह की पहली एकादशी

Kharmas 2023: जल्द ही शहनाइयों के साथ इन चीजों पर लगेगा break, जानें कब से लगने जा रहा है खरमास ?

चुनावी नतीजों के बीच ‘इंडिया' गठबंधन का बड़ा फैसला

घर में लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर, जिंदगी की परेशानियां होंगी दूर