Maa Chintpurni Mandir News : मां चिंतपूर्णी के प्रकटोत्सव पर दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 08:11 AM (IST)
चिंतपूर्णी (राकेश/ निस): विश्व विख्यात माता श्री चिंतपूर्णी के प्रकटोत्सव दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता श्री चिंतपूर्णी दरबार में पहुंचकर मां के चरणों में अपनी हाजिरी लगवाई। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा मां की जयंती पर अनेक प्रकार के व्यंजन बनाकर श्रद्धालुओं को बांटे गए। खीर, मालपुरा, हलवा पुरी, मिक्स मेवा से बने स्वादिष्ट मिठाइयां पास्ता, मैगी आदि अनेक प्रकार के व्यंजन श्रद्धालुओं को परोसे गए।
श्रद्धालुओं द्वारा मां का गुणगान व जयकारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों व लाइटिंग से सजाया गया था। इस विशेष दिवस पर बाबा श्री माई दास सदन में माता की चौकी का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी वर्ग द्वारा मां की विशेष पूजा व हवन आहुति डालकर मां के चरणों में सुख समृद्धि की कामना की।
मंदिर के मुख्य पुजारी एवं पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिन्दा, भूषण कालिया, राजेश कालिया, संजय कालिया व निरंजन कालिया आदि ने इस दिन विशेष पूजा करके विश्व कल्याण के लिए मां जयंती के अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए अरदास की।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
