लव राशिफल 21st जुलाई- दिलबर अब तो मेरी जान बन गयी हो तुम मांगा मैंने जिसको जानेमन वाही हो तुम

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 07:19 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ में रोमांस का नया तड़का लगेगा। साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। सिंगल का दिल क्रश को किसी ओर के साथ देखकर उदास हो जाएगा। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी के साथ कहीं बाहर डिनर डेट के लिए जा सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सिंगल क्रश के प्यार में दीवाने बने रहेंगे। 

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी रोमांस करने के पूरे मूड में रहेंगे। आपके तम-मन की आग को बुझाने के लिए कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। सिंगल एक तरफा आशिक बने रहेंगे। 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज का दिन बहुत बिजी रहने वाला है। साथी काम में व्यस्त रहने के कारण आपको समय नहीं दे पाएंगे, जिससे दोनों के रिश्ते में दूरी आ सकती है। सिंगल किसी से दोस्ती की शुरुआत कर सकते हैं। 

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी आपके प्यार में पूरी तरह से डूबे रहेंगे। साथी आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। सिंगल सोशल मीडिया पर किसी से फ्लर्टिंग कर सकते हैं। 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी आपके साथ अकेले में समय व्यतीत करने के लिए कुछ खास प्लानिंग कर सकते हैं। अन्य अपनी लव लाइफ को एन्जॉय करेंगे। क्रश की शादी की खबर सुनकर सिंगल का दिल टूट जाएगा।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी बैड रोमांस करने के लिए लट्टू की तरह आपके आगे-पीछे घूमते रहेंगे। अन्य साथी के साथ अपनी बेरंग हो चुकी लाइफ में प्यार के रंग भरने की कोशिश करेंगे। सिंगल अपने से बढ़ी उम्र के व्यक्ति को अपना दिल दे बैठेंगे। 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आज लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पार्टनर के साथ आपसी प्यार बढ़ सकता है। क्रश का किसी और से बात करना सिंगल को अच्छा नहीं लगेगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी मनचाहे तरीके से प्यार करने में कामयाब रहेंगे, जिससे शारीरिक ही नहीं मानसिक तौर पर भी संतुष्टि मिलेगी। सिंगल को प्यार के खूबसूरत रंग में रंगने का मौका मिलेगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को निखारने के लिए एक- दूसरे पर प्यार के साथ-साथ विश्वास बनाए रखने का भी वादा करेंगे। सिंगल को एहसास होगा कि वो क्रश से सच्चा प्यार करते हैं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) जो लोग नए-नए रिलेशन में आए हैं, वो अंतरंग क्षणों को बहुत एन्जॉय करेंगे। अन्य साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। सिंगल क्रश को अपने दिल की बात कहने को कतराएंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है। साथी के साथ रोमांटिर मूवी डेट  पर जा सकते हैं। सिंगल का क्रश को दूर से देखकर ही खुश रहेंगे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News