लव राशिफल 9 जुलाई- देख ज़रा तू क्या होता है, प्यार में जब दिल जुड़ जाते हैं

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 01:22 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ में क्रिएटिविटी और मौलिकता की भावना बनी रहेगी। सिंगल लव लाइफ को लेकर इमोशनल होने की बजाय लॉजिक को प्राथमिकता देंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी पुरानी गलतियों से सीख लेकर यौन जीवन को और गहरा बनाने के लिए ट्रस्ट और कम्युनिकेशन पर ध्यान देंगे। सिंगल अपने दिल की सुनें, कही-सुनी बातों में न आएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज लव लाइफ में दोनों का प्लेज़र चरम पर रहेगा। सिंगल की एक्स से मुलाकात हो सकती है, फिर से कभी न खत्म होने वाले संबंध स्थापित होने के योग हैं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) अतृप्त चल रही लव लाइफ को तृप्त करने के लिए पार्टनर आपके साथ खुलकर बातें करेंगे। सिंगल अपने कम्युनिकेशन पर ध्यान दें तभी मनचाहा साथी पाने में सफल होंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी बेडरूम में नए पोज़िशन को आजमाएंगे, मजेदार एक्सपीरिएंस से रुबरु होंगे। क्रश सिंगल के साथ अपनी डार्क और डीप फैंटसीज को शेयर करेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी थोड़े डिप्लोमैटिक रहेंगे, लव लाइफ में भी कोई रस नहीं रहेगा। सिंगल क्रश के प्यार में पागल होकर अपनी जिम्मेदारियों और अनुशासित व्यक्तित्व को खो देंगे।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी आप पर प्यार बरसाने और स्पेशल फील कराने के लिए किसी भी लेवल तक जा सकते हैं। सिंगल अभी भी पुराने रिश्ते में ग्रोथ के लिए कोशिश करेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी अपने यौन जीवन को और रोमांचक बनाने के लिए खुले दिल से जियेंगे और नए एक्सपेरिमेंट करेंगे। सिंगल विनम्रता और बुद्धिमानी से क्रश का दिल जीतने में सफल होंगे।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी आपके रोमांस करने के तरीके सुधारने को तैयार रहेंगे, खूब मौज-मस्ती भरे दिन-रात रहेंगे। सिंगल फिर से किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी अपने यौन जीवन को संतुलित और संतोषजनक बनाने के लिए कम्युनिकेशन पर ध्यान देंगे। सिंगल की लाइफ में बैलेंस्ड व्यक्ति आएगा, जो ढेरों खुशियां लाएगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज अपने पार्टनर के साथ नए अनुभवों और चुनौतियों की तलाश करेंगे। सिंगल स्वभाव से थोड़े ज़िद्दी बने रहेंगे, शादी को लेकर घर-वालों से वाद-विवाद हो सकता है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आप काम में व्यस्त रहेंगे, लव लाइफ के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। सिंगल ध्यान और योग से अपनी ऊर्जा को सही दिशा में केंद्रित करेंगे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News