लव राशिफल 31 मई- ज़िन्दगी से बढ़ के मुझको अब तेरी ज़रूरत है
punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 01:39 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज एक्स फिर से आपकी लाइफ में आने का प्रयास करेंगे। उन्हें वापिस लाने की भूल न करें। अन्य की लव लाइफ में रंगीनी बनी रहेगी। सिंगल को कोई प्रपोज कर सकता है।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज रोमांस आपकी प्राथमिकता रहेगी। साथी के साथ दिन-रात मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। खूबसूरत पल यादगार बनेंगे। सिंगल किसी के साथ से भावनात्मक रुप से जुड़ेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी के साथ अकेले में वक्त व्यतित करने की इच्छा होगी लेकिन किसी कारणवश संभव नहीं हो पाएगा। लव लाइफ को मनचाहे तरीके से एंजॉय करेंगे, सेटिस्फेक्शन मिलेगी। सिंगल को हमसफ़र मिल सकता है।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज लव लाइफ रंगीन रहने वाली है। मनचाहा लुत्फ लेंगे। सिंगल के साथ धोखा हो सकता है, सतर्क रहें। कोई भी निर्णय घर के बड़ों से विचार करने के बाद लें।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज दिल के अरमां दिल में ही रह जाएंगे। चाहकर भी साथी से अपने दिल की बातें शेयर नहीं कर पाएंगे। सिंगल का किसी विदेशी से संपर्क गहरा होगा।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आपकी रोमांटिक जिंदगी में समस्या आ सकती है। लाइफ में भटकाव का अनुभव होगा। लव लाइफ में उदासीनता बनी रहेगी। सिंगल किसी के प्यार में पड़ सकते हैं।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) अपने कार्यस्थल और निजी जीवन को अलग-अलग रखें तभी दोनों क्षेत्रों में मनचाही सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे। सिंगल सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्यार की खोज करेंगे, मंजिल पाने में समय लगेगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) अपना सारा ध्यान लव लाइफ पर न देकर व्यक्तित्व को भी बेहतर बनाने का प्रयास करें। साथी के प्रेम में न खोए रहें। ये भविष्य में परेशानी पैदा करेगा। आज सिंगल दिलफेंक आशिक की भूमिका अदा करेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज सिंगल की लाइफ में कोई बड़ा करिश्मा होने वाला है। जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। वर्क प्लेस पर कोई समस्या हो सकती है। जिसमें साथी आपको सही राय देंगे। लव लाइफ नार्मल रहेगी।
उपाय- किसी गरीब को चने की दाल दान करें।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज अपनी पूरी कोशिश से लव लाइफ को अद्भुत बनाने में सफल होंगे। जिससे साथी बहुत प्रसन्न होंगे। दोनों के संबंधों में मजबूती और निकटता बढ़ेगी। सिंगल अकेले ही रहेंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ पर किसी अन्य की नज़र रहेगी। संभव है वो आप दोनों में दूरी लाने का काम करे, सतर्क रहें। सिंगल कामुक संतुष्टि के लिए इधर-उधर भटकते रहेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी किसी बात से नाराज हो सकते हैं लेकिन आपकी प्यार भरी अदाएं उनका दिल जीत लेंगी। वे आपके मोहपाश में बंधे रहेंगे। सिंगल के रिश्ते की बात चल सकती है लेकिन सफल होने में समय लगेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari