लव राशिफल 30 मई- आजा रे, यूं ही तड़पा ना तू मुझ को

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 01:32 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। लव लाइफ में रोमांस के मजे लेने के लिए किसी एक को पहल करनी होगी। सिंगल क्रश को एक नजर देखने को तरसेंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  आज रोमांस को लेकर जरूरत से ज्यादा पजेसिव रहेंगे। सिंगल को मनचाहे साथी से लव प्रपोजल मिलेगा। सारा दिन प्यार में झूमेंगे, नाचेंगे और गाएंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी का दीवाना बनकर आगे-पीछे घूमना, रोमांस भरी बातें करना खराब मूड को अच्छा कर देगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल अपने खाली पड़े जीवन को फिर से प्यार के रंगों से भरेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ चाहे थोड़ा कम ही वक्त बिताएंगे लेकिन वो हसीन पल इतने खास होंगे कि उम्र भर याद रहेंगे। सिंगल अपने प्यार की बगिया को हरा-भरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, सफलता मिलेगी।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज कोई बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस का दोगुना मजा लेंगे। सिंगल की किसी अनजाने से खूब बातें होंगी। वो उन्हें प्रपोज करने की सोच सकते हैं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) पार्टनर को खुश करने के लिए नए-नए तरीके अपनाएंगे, एक-दूसरे के साथ बहुत सारा समय बिताएंगे। रिश्ते की गर्माहट फिर से नए अरमान जगाएगी। सिंगल के प्यार की बगिया में फूल खिलेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज पार्टनर लव लाइफ की बोरियत को दूर करने के लिए लॉन्ग ड्राइव  पर जाएंगे। दांपत्य जीवन में साथी के साथ मन-मुटाव हो सकता है। सिंगल क्रश से दिल खोलकर बातें करेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) लव लाइफ में इंटीमेसी पूरा मजा लेंगे लेकिन कमजोरी का अनुभव करेंगे। साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जाएंगे। सिंगल को क्रश के पास से गुजर कर बहुत खुशी मिलेगी।   

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  किसी बात का संदेह है तो प्रेमी से बात करके उसे सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी का किसी और के साथ अवैध संबंध बन सकता है। सिंगल को क्रश का पूरा रिसपोस मिलेगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)  लव पार्टनर अपनी लाइफ को लेकर गंभीर चर्चा करेंगे। जीवनसाथी हनीमून के लिए विदेश यात्रा का प्लान बना सकते हैं। सिंगल क्रश को अपने दिल की बात बोलने का प्रयास करेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)  लव लाइफ के क्षणों को खास बनाने की कोशिश में कुछ ज्यादा ही खर्च कर बैठेंगे। सिंगल को प्यार हो जाएगा लेकिन उनका दिल अभी भी ये मानने को तैयार नहीं होगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) लव लाइफ में रोमांस बरकरार रखने के लिए भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर एकांत में जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। सिंगल क्रश से शादी की बात चलाने के लिए घरवालों से बात कर सकते हैं, समय उत्तम है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News