लव राशिफल 9 फरवरी- दिल मेरी ना सुने, दिल का मैं क्या करूँ ?

punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 02:53 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आपकी ऊर्जा रिश्तों में नया जोश भरेगी। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात होने की संभावना है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आप थोड़े भावुक रह सकते हैं। पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। छोटी-मोटी गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी समझ बढ़ेगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज संवाद के जरिए आज आप अपने पार्टनर का दिल जीत लेंगे। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो दिन अनुकूल है। पार्टनर के साथ लंबी बातचीत सुखद रहेगी।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आप अपने पार्टनर के प्रति बहुत सुरक्षात्मक महसूस करेंगे। घर पर ही साथ में समय बिताना आपको सुकून देगा। शादी की चर्चा के लिए भी अच्छा दिन है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आपके प्रेम जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा। पार्टनर आपकी पर्सनालिटी से प्रभावित रहेगा। शाम को डिनर डेट पर जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज रिश्तों में थोड़ा ठहराव महसूस हो सकता है। काम की व्यस्तता के कारण आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वे नाराज हो सकते हैं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज का दिन प्रेम के लिए सबसे उत्तम है। पार्टनर के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें आज सोशल मीडिया या किसी दोस्त के जरिए कोई मिल सकता है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज संबंधों में गहराई आएगी। आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे की भावनाओं को बिना कहे समझ लेंगे। सीरियस रिलेशनशिप के लिए दिन बहुत अच्छा है।   

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज संबंधों में गहराई आएगी। आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे की भावनाओं को बिना कहे समझ लेंगे। सीरियस रिलेशनशिप के लिए दिन बहुत अच्छा है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। गंभीर विषयों पर चर्चा करने से बचें। ठंडे दिमाग से स्थिति को संभालें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आप और आपके पार्टनर के बीच दोस्ती का भाव ज्यादा रहेगा। आप एक-दूसरे को मानसिक सहारा देंगे। अविवाहितों के लिए विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आप सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक फिल्म या संगीत का आनंद ले सकते हैं। आपका केयरिंग स्वभाव पार्टनर को खुश कर देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News