लव राशिफल 25 जनवरी- दिल गलती कर बैठा है

punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 01:36 PM (IST)

Love rashifal 25th january 2026: सभी राशियों के लिए आज का लव मंत्र- अपने पार्टनर की बात ध्यान से सुनें। शक और ग़लतफहमी से बचें। प्यार में धैर्य और सम्मान बनाए रखें।
 
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करना चाहेंगे। पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी खास से बातचीत का मौका मिल सकता है। गुस्से में कोई बात न कहें।
उपाय- मां लक्ष्मी को गुलाबी फूल अर्पित करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्यार में स्थिरता और सुरक्षा का भाव रहेगा। पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। सिंगल लोग पुराने रिश्ते को याद कर सकते हैं।
उपाय- गुस्से में निर्णय लेने से बचें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) लव लाइफ में थोड़ी कन्फ्यूजन रह सकती है। दिल और दिमाग के बीच टकराव होगा। पार्टनर से साफ संवाद ज़रूरी है, वरना गलतफहमी बढ़ सकती है।
उपाय- शुक्रवार या आज किसी को सफेद मिठाई खिलाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज भावनाएं गहरी रहेंगी। पार्टनर के साथ दिल से जुड़ाव महसूस करेंगे। परिवार की सहमति से रिश्ता आगे बढ़ सकता है। सिंगल लोगों को प्रपोज़ल मिल सकता है।
उपाय- हरी सब्ज़ी या मूंग दाल का दान करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) रोमांस और आकर्षण दोनों बढ़ेगा। आपका कॉन्फिडेंस पार्टनर को इंप्रेस करेगा। किसी खास के साथ डेट या मुलाकात संभव है। ईगो से बचें।
उपाय- शिवलिंग पर दूध या जल अर्पित करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  आप अपने रिश्ते को लेकर गंभीर सोच में रहेंगे। पार्टनर से भविष्य की बातें हो सकती हैं। सिंगल लोग दोस्ती को प्यार में बदलने का मन बना सकते हैं।
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज प्यार में संतुलन बना रहेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। रोमांटिक मैसेज या कॉल रिश्ते को और गहरा करेगा।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  पैशन रहेगा लेकिन शक और पज़ेसिवनेस से बचना होगा। पार्टनर पर भरोसा रखें। सिंगल लोग किसी रहस्यमयी व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) लव लाइफ में नयापन आएगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों के लिए दिन अच्छा है। दिल की बात खुलकर कह सकते हैं।
उपाय- गुरुजनों का आशीर्वाद लें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आप भावनाओं से ज़्यादा प्रैक्टिकल रहेंगे। पार्टनर को आपकी ज़रूरत महसूस हो सकती है, इसलिए समय देना ज़रूरी है। सिंगल लोग धीरे-धीरे आगे बढ़ें।
उपाय- घर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) अचानक कोई मैसेज या कॉल आपको खुश कर सकता है। प्यार में एक्साइटमेंट रहेगा। पार्टनर के साथ कोई नया प्लान बन सकता है।
उपाय- पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज प्यार में रोमांस और इमोशन दोनों रहेगा। दिल की सुनने का दिन है। रिश्ता अगले स्तर पर जाने की सोच बन सकती है।
उपाय- भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण का ध्यान करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News