लव राशिफल 20 मई- दिल जो पाना है, ढूंढ के लाना है

punjabkesari.in Monday, May 20, 2024 - 08:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आप जिस फैंटेसी को महसूस करना चाहते हैं, उसका दिल भर कर आनंद लेंगे। सिंगल अपने संबंध को किस लेवल तक ले जाना चाहते हैं, क्रश से जरूर साझा करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज वैसे तो दिन-रात नार्मल रहने वाले हैं लेकिन प्रेम जीवन में कुछ अच्छे क्षण अवश्य आएंगे। जो ताउम्र मीठी यादों के रूप में साथ रहेंगे। खुशियां बटोरने के लिए तैयार रहें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) लव लाइफ में जो परेशानियां बार-बार आ रही थी, आज मिलकर उनका समाधान खोजेंगे। एक बार फिर से रंगीनियां छाएंगी। सिंगल को कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) लव लाइफ में चल रही शक और निराशा की स्थिति को दूर करने के लिए किसी काउंसलर से काउंसलिंग लेने का मन बनाएंगे। सिंगल के प्रेम के रिश्ते में नई ऊंचाइयां आएंगी।  

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज का प्रेम जीवन दिन की शुरुआत में तो अच्छा रहेगा लेकिन शाम के बाद पुराने प्रेमी से सामना हो सकता है। सिंगल अपने क्रश से शादी की बात कर सकते हैं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज प्यार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। मौसम में कुछ इस कदर नशा रहेगा की साथी से अपनी दिल की बात कहना आसान होगा।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) लव लाइफ की शुरुआत से पहले कोई संदेह हो तो अपने साथी से बात करके उसे दूर करें। अन्य के संगी उनसे संतुष्ट रहेंगे। जीवन में रोमांस बना रहेगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना नजर आ रही है। सिंगल क्रश को प्रपोज करते हैं तो उन्हें सकारात्मक जवाब मिलने के पूरे आसार हैं।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) जो अभी तक प्यार के एहसास से अछूते हैं, उन्हें  जीवन में कोई खास मिल सकता है। जो रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले सकते हैं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी का आपके प्रति प्रेम और समर्पण का भाव बना रहेगा। सिंगल को शादी का निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लेना चाहिए।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपको प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिये अधिक प्रयास करने होंगे। सिंगल के प्रेम में गहराई आ सकती है, उन्हें मनचाहा साथी खुद से प्रपोज करेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपके प्रेम में मजबूती तो आएगी लेकिन पुरानी बातें भूलने में थोड़ा समय लगेगा। सिंगल के सितारे सुखद भविष्य की तरफ इशारा कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News