लव राशिफल 19 मार्च- तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2023 - 08:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्यार करने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतर रहने वाला है। साथी के साथ समय बिताकर तन और मन को सुकून मिलेगा। क्रश के सामने अपने मन की बात को रखने के लिए समय अच्छा है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। अपने दोनों के बीच किसी तीसरे को न आने दें। न चाहते हुए भी अपने एक्स की यादों से निकल नहीं पाएंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर की सेहत खराब होने के कारण रोमांस में थोड़ी गिरावट आ सकती है। सिंगल किसी को पाने के लिए भटकते फिरेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज अचानक से साथी की तरफ से कोई प्यारा सा सरप्राइज मिल सकता है। मन को बहुत खुशी मिलेगी। सिंगल को क्रश के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी के प्रति ज्यादा पोस्सेस्सिवे होना भारी पड़ सकता है। अन्य अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाएंगे। सिंगल चुनौतियों के बावजूद भी अपने क्रश से मिलने में कामयाब रहेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज पार्टनर से की गई उम्मीद पूरी होती हुई दिखाई देगी। अंतरंग पलों में बढ़ोतरी होगी और अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। सिंगल का मन किसी की याद में परेशान रहेगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज प्रेम जीवन के लिहाज से समय थोड़ा कंफ्यूजन भरा रहेगा। पार्टनर की किसी बात से मन दुखी हो सकता है। सिंगल बहुत प्रयास के बावजूद भी क्रश से अपने मन की बात नहीं कह पाएंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी के साथ रोमांटिक मूवी देखकर चारों तरफ रोमांस का माहौल बनाएंगे, दिल भर कर एंजॉय करेंगे। सिंगल कपल्स को देखकर जेलस फील करेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण पल आएगा। आपका प्रिय आपको कोई अच्छी बात कह सकता है। सिंगल दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज अपने प्रिय की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा। सिंगल किसी दोस्त के साथ आंखें चार कर बैठेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज प्रेम के मामले में सावधान रहें। किसी तीसरे का हस्तक्षेप आपके प्रेम जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है। सिंगल क्रश के साथ डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज का दिन मौज-मस्ती से भरा हुआ रहेगा। साथी आपको रोमांटिक डिनर डेट के लिए इनवाइट करेंगे। सिंगल को दिल लगाने के लिए कोई अपना मिल सकता है।

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News