लव राशिफल 22 फरवरी- आंखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं हैं

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2023 - 05:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज अपने पार्टनर को परिवार वालों से मिलवाने के लिए अच्छे योग हैं, हरी झंडी मिलेगी। अन्य की लव लाइफ कहर बरसाएगी। सिंगल को साथी ढूंढ़ने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ेगी।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी के साथ निकटता बनाए रखने के लिए सारा दिन उनके साथ टाइम स्पेंड करेंगे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल का मन किसी को पाने के लिए विचलित होगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज पार्टनर से दूरी भी आपके प्यार को कम नहीं कर पाएगी। फोन के माध्यम से रोमांटिक बातें करके खूब एंजॉय करेंगे। सिंगल नए रिश्ते को बनाने के लिए पुराने को पीछे छोड़ेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज पार्टनर को समय न देने के कारण प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। रोमांटिक लाइफ ठंडी रहेगी। सिंगल को मनचाहा प्यार पाने के लिए किसी अनजान की सहायता लेनी पड़ेगी।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेंगे। साथ बैठकर एक-दूसरे से मन की बातें शेयर करेंगे। लव बॉन्ड स्ट्रांग होगा। सिंगल का भाग्य आज साथ दे सकता है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आपकी हॉट लुक्स को देखकर पार्टनर लट्टू हो सकते हैं। उनका रोमांस करने का मन तो होगा लेकिन परिस्थितियां इसकी इजासत नहीं देंगी। सिंगल का मन किसी के लिए पिघल जाएगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज पार्टनर बहुत ही दिलकश अंदाज में आपको बताएंगे की वो आपसे कितना प्यार करते हैं। ये देखकर मन प्रफुल्लित हो उठेगा। सिंगल क्रश के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज रोमांस की दृष्टि से दिन बहुत मस्त रहेगा। सारे कामों को पीछे छोड़कर पार्टनर के साथ एकांत में गर्माहट भरा समय व्यतीत करेंगे। सिंगल अपने अकेलेपन से थोड़ा परेशान रहेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। इस ट्रिप को और रोमांचक बनाने के लिए रोमांस का तड़का लगाएंगे। सिंगल दूसरे कपल्स को देखकर जेलस फील करेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज लव लाइफ थोड़ी सी बोरिंग रहने वाली है क्योंकि साथी की परफॉर्मेंस सुकून नहीं देगी। सिंगल क्रश का दिल जीतने के लिए एक भी मौका नहीं छोड़ेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी की आंखों में अपने लिए प्यार ढूंढेंगे। जितना सोचा था, उससे भी अधिक प्रेम प्राप्त कर भावुक हो जाएंगे। सिंगल सोते-जागते सिर्फ अपने एक तरफा प्यार को याद करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी की तरफ से कोई मनपसंद तोहफा मिल सकता है। लव लाइफ में ढेरो खुशियां बनी रहेंगी। सिंगल क्रश को इम्प्रेस करने के लिए नए-नए तरीके अपनाएंगे।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News