लव राशिफल 5 जुलाई- चाहे जो हो सज़ा, हम निभाएंगे वफ़ा

punjabkesari.in Monday, Jul 05, 2021 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज का दिन अच्छा बीतेगा। अनजान लोगों से सतर्क रहें। लव पार्टनर घूमने के लिए जाएंगे। जीवनसाथी गिफ्ट देंगे। सिंगल का वर्क प्लेस पर अफेयर शुरू होगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज अपने साथी के लिए उनका मनपसंद गिफ्ट खरीदेंगे। जिससे प्रेम में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। मैरिड कपल्स मौज-मस्ती करेंगे। सिंगल का किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी रोमांटिक रहेंगे। दिल की खूब बातें करेंगे। रिश्ता पहले से भी अधिक मजबूत बनेगा। सिंगल की मोबाइल के माध्यम से किसी से बातचीत होगी। जो उनके दिल में अपनी खास जगह बना लेगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी के व्यवहार में क्रोध अधिक रहेगा। लव लाइफ को एंजॉय करना है तो जुबान में मधुरता बनाकर रखें। सिंगल को लव पार्टनर मिलने की संभावना है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज किसी बात को लेकर तनाव बढ़ेगा। साथी से ढेरों दिल की बातें होंगी। लव लाइफ नीरस रहेगी। सिंगल का अफेयर शुरू हो सकता है। सावधानी से कदम आगे बढ़ाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज काम का दबाव होने से इंटिमेसी का सुख नहीं ले पाएंगे। किसी से अपनी या साथी की गोपनीय बातें शेयर न करें। लव पार्टनर शादी करने को लेकर गंभीर रहेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज का दिन अच्छा गुजरेगा। लव लाइफ में चरम सुख की प्राप्ति होगी। दिल में दबी हसरतें पूरी होंगी। सोशल मीडिया के माध्यम से खूब चर्चाएं बटोरेंगे। सिंगल के नए प्रेम संबंध बनेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) सिंगल आज खुश रहेंगे, उनके मन की इच्छा पूरी होगी। लवर्स को सावधान रहना होगा। जीवनसाथी के साथ खूबसूरत वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। एक्स से मुलाकात होगी। पुरानी यादों में खोए रहेंगे। शादीशुदा अपनी पर्सनल और फैमिली लाइफ से काफी खुश दिखेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) साथी के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। मूड रोमांटिक रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सिंगल का नया अफेयर शुरु होगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आपके सहयोग से साथी को बड़ी सफलता मिलेगी। जिसे दोनों मिलकर मनचाहे तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं। मैरिड कपल्स में प्यार भरी बातें होंगी। सिंगल का दिन शानदार बीतेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) विवाहित आज खुश रहेंगे। जिनके बीच अफेयर है, वे किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जोश में होश न खोएं। जरुरत से अधिक खर्च होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News