लव राशिफल 24 जून- मैं इनसान हूं फ़रिश्ता नहीं, डर है बहक न जाऊं कहीं
punjabkesari.in Monday, Jun 23, 2025 - 01:49 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) अतीत से भावनाएं लौट सकती हैं। किसी पुराने रिश्ते की याद या व्यक्ति आज ज़ेहन में आ सकता है। दिल भारी न करें इसका अर्थ है, कुछ अधूरा था जो अब समझ में आ रहा है।
प्रेम संकेत: भावना की वापसी
लव मंत्र: हर याद, कुछ सिखा कर जाती है।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम में नेतृत्व नहीं, साझेदारी चाहिए। आप संबंधों में नियंत्रण चाहते हैं लेकिन आज सिखाया जाएगा कि दो दिल बराबरी से धड़कते हैं। प्रेम में थोड़ा झुकना, बहुत कुछ सुलझा सकता है।
प्रेम संकेत: गरम बहस, ठंडी सुलह
लव मंत्र: जिसे चाहो, उसे समझो भी।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) बातें बहुत होंगी लेकिन मतलब वही होगा तुम। आज आप और आपका साथी घंटों बातें कर सकते हैं। जिनका रिश्ता नया है, उन्हें गहराई का अनुभव होगा। सिंगल लोगों को अचानक कोई कॉम्प्लिमेंट दिल धड़का सकता है।
प्रेम संकेत: शब्दों में छिपी चाह
लव मंत्र: जो चुप है, वो भी बहुत कुछ कह रहा है।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) जुबां से कहो, मन में नहीं। आज आप अपने प्रेमी के सामने खुलकर बोलना चाहेंगे लेकिन शब्द उलझ सकते हैं। बेहतर है दिल की बात कोमलता से कहें। सिंगल हैं तो कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है।
प्रेम संकेत: गुलाबी संदेश
लव मंत्र: जो दिल में है, वो लफ़्ज़ों में ढालें।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) साफ़ दिल, साफ़ रिश्ता। आज अपने साथी से ईमानदारी से बात करें। कोई ऐसा विषय जो आप टालते आ रहे थे, वह खुद-ब-खुद सामने आ सकता है। खुलापन ही स्थायित्व लाता है।
प्रेम संकेत: शांत संवाद
लव मंत्र: कभी-कभी सच कहने से प्यार गहरा होता है।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) गहराई डराती नहीं, जोड़ती है। आज आप किसी रिश्ते को लेकर गंभीर निर्णय ले सकते हैं। दिल में जो चल रहा है, उसे छुपाना नहीं चाहिए खासकर आज। प्रेम में ईमानदारी आपकी ताकत है।
प्रेम संकेत: गहन दृष्टि
लव मंत्र: जिससे जुड़ जाओ, उसे पूरी सच्चाई से चाहो।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्यार में कला भी है, तर्क भी। आप आज किसी रोमांटिक मूड में होंगे और चाहेंगे कि पार्टनर भी उसमें रंग जाए। सिंगल तुला राशि वालों को सोशल मीडिया से जुड़ा कोई मैसेज चौंका सकता है।
प्रेम संकेत: खूबसूरत इशारा
लव मंत्र: प्रेम कभी शब्द नहीं चाहता, बस स्पर्श की इच्छा रहेगी।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) निकटता और दूरियों के बीच संतुलन। पार्टनर के साथ समय बिताने की इच्छा प्रबल होगी, लेकिन व्यस्तता रुकावट बन सकती है। वीडियो कॉल या कोई छोटा सा प्रेम संदेश आज रिश्ते में मिठास घोलेगा।
प्रेम संकेत: धीमी बूंदों जैसी मुलाकात
लव मंत्र: प्रेम को जताना भी एक प्रेम है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) मुक्त प्रेम ही सच्चा प्रेम है। आप चाहेंगे कि आपका रिश्ता स्वतंत्रता के साथ बंधा रहे। आज पार्टनर की कोई बात आपको बांधने की कोशिश लगेगी। बात करें, निर्णय नहीं। नए लोगों से मुलाक़ात संभव है।
प्रेम संकेत: चंचलता में स्थिरता
लव मंत्र: जहां बंधन न हो, वहीं प्रेम पनपता है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) अनकहे शब्दों में प्रेम छुपा है। आप किसी को पसंद करते हैं, लेकिन कह नहीं पा रहे ? आज मौका है, कहीं इशारे में या किसी साझा रूचि के जरिए अपने जज़्बात जाहिर करें।
प्रेम संकेत: मित्रता में रोमांस की झलक दिखेगी।
लव मंत्र: जिसे समझना हो, उसे जरूरी नहीं बताना।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) स्वप्न में आज प्रेम यथार्थ बन सकता है। आपका रोमांटिक मन आज रिश्ते में नया रंग लाएगा। यदि रिलेशनशिप में हैं तो कोई खास योजना बन सकती है। सिंगल हैं तो आज कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा पर आप शायद देख नहीं पाएं।
प्रेम संकेत: मन की दुनिया
लव मंत्र: प्रेम पहले कल्पना में जन्म लेता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) भावनाएं जताई नहीं तो क्या थीं ?आज का दिन पार्टनर के लिए कुछ खास करने का है। एक छोटा सा जेस्चर भी आपके रिश्ते में नया रंग भर देगा। सिंगल हैं तो आज अकेलापन थोड़ा महसूस हो सकता है।
प्रेम संकेत: चुपके से दिया गया तोहफा
लव मंत्र: खामोशियों में भी प्यार बोला जा सकता है।