लव राशिफल 16 मार्च- दिल क्या क्या जतन करता है तुम्हें क्या पता
punjabkesari.in Tuesday, Mar 16, 2021 - 08:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज प्यार का मौसम बहुत सारी बहारें लेकर आएगा। सिंगल को विदेश से कोई रिश्ता आएगा अथवा प्रेम बंधन में बंध सकते हैं। गृहस्थ की लाइफ में नन्हा मेहमान आने के योग हैं। अन्य की लव लाइफ मस्त रहेगी।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी के साथ किया गया विचार-विमर्श लाभप्रद साबित होगा। उनके सहयोग से कोई बड़ा लाभ मिलेगा। जिससे भविष्य सुरक्षित होगा। लव लाइफ को लेकर बनाई गई योजनाएं पूरी होंगी।
उपाय- लाल रंग के फल गरीबों में बांटें।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज जरूरत से ज्यादा काम का बोझ बढ़ सकता है, चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। बेकार का वाद-विवाद लव लाइफ में तनाव का माहौल पैदा करेगा। साथी की बातें ग़ौर से सुनें, तभी समस्याओं को हल निकलेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपके अंतरंग संबंधों में किसी तीसरे का आना रिश्ते में खट्टास पैदा करेगा। गोपनियता बनाए रखें। फैमिली लाइफ में खुशहाली रहेगी। सिंगल किसी हसीन चेहरे के कायल हो सकते हैं।
उपाय- मांस-मदिरा का सेवन न करें।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) सिंगल के लिए आज की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। कहीं शादी की बात चल सकती है। रिलेशन को शादी तक लेकर जाने से पहले, ध्यान से सोचें। लव लाइफ खूबसूरत मोड़ लेगी।
उपाय- हनुमान जी को छुहारे का भोग लगाएं।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज सुबह कामकाज में मानसिक उलझनें रहेंगी लेकिन दोपहर तक सब नार्मल हो जाएगा। घर-परिवार में रोचक बातें होंगी, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी।
उपाय- मसूर की दाल हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) लव लाइफ में पिछले कई दिनों से चल रही समस्याएं आज खत्म हो जाएंगी। नए संबंधों पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। सिंगल को डबल होने के लिए परिवार का सपोर्ट मिलेगा।
उपाय- लाल रंग का तिलक अपने मस्तक पर लगाएं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। जो मैरिड लाइफ में दूरियां बढ़ाने का काम करेगी। सिंगल के तन और मन को खुशियां प्रदान करेगी। कुछ पलों का सुख आपके भविष्य को बर्बाद कर सकता है।
उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) गुप्त रोगों से संबंधित समस्या को नज़रअंदाज़ करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सिंगल अपनी लाइफ में किसी को जगह देने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें, धोखा मिल सकता है।
उपाय- लाल रंग की मिठाई धार्मिक स्थान पर चढ़ाएं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज लव लाइफ को लेकर डगमगाया हुआ आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथी का भरपूर सहयोग और समर्पण प्राप्त होगा। कोई खुशखबरी मिलने के आसार नज़र आ रहे हैं। सिंगल की लाइफ बदलने वाली है।
उपाय- सात्विक आहार लें।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज एक्स से मुलाकात वर्तमान साथी के साथ झगड़े का कारण बन सकती है। संभल कर रहें, अतीत को भुलाकर आगे बढ़ने में ही समझदारी है। अन्य की लव लाइफ बिंदास रहेगी। एक-दूसरे के दुख-दर्द सांझा करेंगे।
उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा। जहां दोनों दिल भर कर एंजॉय करेंगे। लव लाइफ में प्यार का तड़का लगेगा। जिससे संबंधों में सकारात्मकता आएगी और रिश्ता मजबूत होगा।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।