लव राशिफल 26 अक्टूबर- जिसके ख्याल में हूं गुम, उसको भी कुछ ख्याल है

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 06:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


मेष- आज का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। उनकी बॉडी लैंग्वेज और व्यवहार से दबे आरमां जागेंगे। लव लाइफ बहुत रोमांटिक रहने वाली है। सारा दिन खूब एंजॉय करेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर सफेद रंग के वस्त्र या रुमाल चढ़ाएं।

वृष- आज साथी के बर्ताव में बहुत बदलाव महसूस करेंगे। समय रहते संभल जाएं, कहीं ऐसा न हो कि वे किसी और के प्यार में पड़ जाएं। उन पर पैनी नज़र बना कर रखें।
उपाय- सफेद रंग के आसन पर बैठकर शिव चालीसा पढ़ें।

मिथुन- साथी की सलाह से बहुत अच्छा लाभ मिल सकता है। पार्टनर को सही ट्रैक पर लेकर आएंगे, जिससे उन्हें बहुत खुशी मिलेगी। आज का दिन महत्वपूर्ण है, शादी का प्रपोजल दे सकते हैं।
उपाय- भगवान शिव और मां पार्वती के अर्धनारिश्वर रुप को प्रणाम करें।

कर्क- आज लव लाइफ में कुछ समस्या महसूस होगी। आपसी समझ में दिक्कत का अनुभव करेंगे। उन पर बेबुनियाद शक न करें। ओवर पज़ेसिव व्यवहार रिश्ते में दूरियां बढ़ाएगा।
उपाय- शिव पार्वती के विवाह की तस्वीर या प्रतिमा को घर के मंदिर में रखें।

सिंह- लव लाइफ में परिपक्वता महसूस करेंगे। सारा दिन अच्छा रहेगा। साथी बहुत महत्व देंगे, उनके सानिध्य में खुशी का अनुभव करेंगे। शॉपिंग या घुमने जा सकते हैं।
उपाय- सफेद रंग के वस्त्र पहन कर शिव मंदिर जाएं।

कन्या- आज लव लाइफ बढ़िया रहेगी। मानसिक तनाव को दूर करने और रिश्ते की गर्मी को बनाए रखने के लिए एकांत में समय बिताएं। समझदारी व सूझबूझ से प्यार को बढ़ाएं।
उपाय- भगवान शिव और मां पार्वती के अर्धनारिश्वर रुप के सामने धूप-अगरबत्ती जलाएं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
 
तुला- आज टच थैरेपी के जादू से सारा दिन आनंद भरा रहेगा। एक-दूसरे के हाथों का स्पर्श मदहोशी बढ़ाएगा। अधीरता के साथ-साथ प्रेम का अनुभव करेंगे। साथ बैठ कर ढेर सारी बातें होंगी।
उपाय- अपने शयनकक्ष में गंगा जाल का छिड़काव करें।

वृश्चिक- आज लव लाइफ में कुछ आगे बढ़ेंगे, साथी आपको खुश करने का हर संभव प्रयास करेंगे। मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होगी। कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जो खुशियां बढ़ाएगा।
उपाय- शिव मंदिर में पानी वाला नारियल चढ़ाएं।

धनु- आज साथी लवर से लेकर एक अच्छे मित्र की भूमिका अदा करेंगे। उनकी सलाह पर गौर फरमाएंगे तो रिश्ते में आपसी निकटता बढ़ेगी। लेट नाइट पार्टी का आनंद लेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर कच्ची लस्सी चढ़ाएं।

मकर- आज साथी की इच्छा पूर्ति के लिए खुद से आगे बढ़ें और कुछ नया करने की कोशिश करें। जिससे लाइफ में चल रहा तनाव खत्म होगा। पार्टनर खुश रहेंगे।
उपाय- भगवान शिव और मां पार्वती के अर्धनारिश्वर रुप के सामने घी का दीपक लगाएं।

कुंभ- आज साथी का प्यार भरा व्यवहार तन और मन को गुदगुदा देगा। जिससे रिश्ते की आत्मीयता बढ़ेगी। पार्टनर कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं और एकांत में वक्त बिताएंगे।
उपाय- गौरी शंकर रुद्राक्ष को प्रणाम करें।

मीन- आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा लेकिन प्यार भरी नोकझोंक चलती रहेगी। साथी को अपने आगोश में बांधने के लिए आपको थोड़ा फैशन कॉन्शियस होने की जरुरत है।
उपाय- भगवान शिव और मां पार्वती के अर्धनारिश्वर रुप को खीर का भोग लगाएं।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News