लव राशिफल 7 अक्टूबर- क्या तूने किया जादू...

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2020 - 05:45 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज लव पार्टनर एक-दूसरे के लिए भरपूर टाइम निकालेंगे। साथी की सलाह से बड़ा लाभ होगा। मैरिड कपल्स एक-दूसरे को सम्मान दें, तभी प्यार की डोर मजबूत कर पाएंगे।
उपाय- हरे रंग के फलों का दान करें।

वृष- आज सुबह का समय तो सामान्य रहेगा लेकिन दोपहक के बाद साथी से दिन भर की बातें शेयर करेंगे। ऐसा करके रिश्ते में प्यार और भरोसा कायम रखा जा सकता है।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा की 11 या 21 गांठ भेंट करें।

मिथुन- आज साथी के साथ खूब सारा हंसी-मजाक करेंगे। उनकी बातों में रुचि दिखाएं। सभी चिंताएं गायब हो जाएंगी, सकारात्मकता आएगी।
उपाय- गणेश जी को गुड़ का भोग लगाएं।

कर्क- आज घर पर शादी की बात चल सकती है, जिससे मेंटल स्ट्रैस बढ़ेगा। मैरिड कपल्स बहुत मौज-मस्ती करने वाले हैं। सोशल नेटवर्किंग से दूर रहें।
उपाय- मेंहदी का दान करें।

सिंह- आज जिम्मेदारियां या काम के प्रेशर की वजह से लव पार्टनर के साथ दूरी बनी रहेगी। चाहकर भी एक-दूसरे से मिल नहीं पाएंगे। मैरिड कपल्स शाम को लॉन्ग ड्राइव या लॉन्ग वॉक पर जाएंगे।
उपाय- किन्नर को कुछ रुपए दें।

कन्या- आज सेहत कुछ खराब रह सकती है। साथी बहुत केयर करेगा। रिश्तों में दूरियां खत्म होंगी। फैमिली के बीच में बैठकर घर के जरुरी मुद्दो पर गंभीर चर्चा होगी।
उपाय- गणेश जी के मंदिर जाएं।

तुला- आज अपने रिश्ते में प्यार की बहार लाना चाहते हैं तो एक-दूसरे के लिए खास वक्त निकालें। साथ में घूमने-फिरने, लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- हरी मूंग की दाल खाएं।

वृश्चिक- आज खुद में कुछ बदलाव करके देखें, साथी का बेपनाह प्यार आप पर बरसेगा। रिश्ते में एक नई ताजगी का एहसास होगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
उपाय- गाय को प्रणाम करें।

धनु- आज लव पार्टनर के परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। नया माहौल कुछ अच्छा और कुछ बुरा अनुभव देगा। मैरिड लाइफ में आपसी समझ और प्यार से रिश्ता खूबसूरत बनाया जा सकता है।
उपाय- सफेद रंग के गणेश जी की पूजा करें।

मकर- आज लाइफ में एक ठहराव आ सकता है। संभव है हमसफर के साथ नए सफर की शुरुआत हो जाए, जो रिश्ते में प्यार का तड़का लगाने का काम करेगा।
उपाय- हरे रंग के वस्त्रों का दान करें।

कुंभ- हर रिश्ते में समय के साथ बदलाव आता है। इस सच्चाई को जितना जल्दी हो सके अपना लें। शिकायतें करना बंद करें, अपने बिगड़ते रिश्ते को संभालने का प्रयास करें।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मीन- अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए सुनी-सुनाई बातों में न आएं। एक-दूसरे पर भरोसा रखें और हर बात शेयर करें। घर पर शादी की बात करने के लिए दिन शुभ है।
उपाय- गणेश जी को घी का भोग लगाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Related News