Business में चल रही है मंदी, तो ये मंत्र दूर करेंगे आपकी तंगी
punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 05:38 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रथम पूज्य देवता भगवान गणेश की पूजा से बुद्धि का वरदान प्राप्त होता है। इस बात का तो सबको पता है मगर क्या आप जानते हैं इनको प्रसन्न करके व्यापार आदि में भी बढ़ोतरी पाई जा सकती है। जी हां, बहुत कम लोग जानते हैं कि इनकी कृपा से न केवल बुद्धि का विकास होता है साथ ही साथ बिज़नेस भी ऊंचाईओं पर पहुंच जाता है। ज़ाहिर सी बात है अगर बुद्धि का विकास होगा तो हमारे द्वारा किया हर काम भी सफल होगा। हम जानते हैं ये सब पढ़ने के बाद अब आप सबसे मन में ये सवाल ज़रूर आ रहा होगा कि ऐसा करना कैसे संभव होगा। यानि ऐसा क्या करना होगा जिससे भगवान गणेश प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसा दें। तो बता दें इसके लिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि बिल्कुल छोटा सा काम करना होगा। और वो काम है गणेश जी के चमत्कारी मंत्रों का उच्चारण। धार्मिक शास्त्रों में इनके कई मंत्रों के बारे में बताया है। जिनके आपकी सभी इच्छित मनोरथें पूरी हो जाएंगी। आइए जानते हैं इनके विभिन्न मंत्र-
घर के गृह कलेश दूर करने के लिए-
।। ॐ ग्लौं गं गणपतये नमः ।।
वाद-विवाद, कोर्ट कचहरी में विजय पाने के लिए-
।। ॐ गं गणपतये सर्वविघ्न हराय सर्वाय सर्वगुरवे लम्बोदराय ह्रीं गं नमः ।।
यात्रा में सफलता पाने के लिए-
।। ॐ नमः सिद्धिविनायकाय सर्वकार्यकर्त्रे सर्वविघ्न प्रशमनाय सर्व राज्य वश्य कारनाय सर्वजन सर्व स्त्री पुरुषाकर्षणाय श्री ॐ स्वाहा।।
जीवन में मंगल की कामना करने के लिए-
।। ॐ हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपत्ये वरद वरद सर्वजन हृदये स्तम्भय स्वाहा ।।
मुकदमे में सफलता पाने के लिए-
।। ॐ वर वरदाय विजय गणपतये नमः ।।
दरिद्रता के नाश व धव प्राप्ति के लिए-
।। ॐ गं लक्ष्म्यौ आगच्छ आगच्छ फट् ।।
व्यापार में आ रही बाधाएं एवं परेशानियां से मुक्ति के लिए-
।। ॐ गणेश महालक्ष्म्यै नमः ।।
ऋण मुक्त होने के लिए-
ॐ श्री गणेश ऋण छिन्धि वरेण्य हुं नमः फट।।
समस्त प्रकार की मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए-
।। ॐ अन्तरिक्षाय स्वाहा ।।
असाध्य रोगों से परेशानी से मुक्ति के लिए-
।। ॐ गं रोग मुक्तये फट् ।।