Lips Astrology: क्या कहते हैं आपके होंठ? जानिए छुपी हुई किस्मत के इशारे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 10, 2025 - 07:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lips Astrology: समुद्र शास्त्र के अनुसार, हम किसी भी इंसान के हाथ, पैर, नाक व बाकि शरीर के अंगों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि इंसान कैसा होगा लेकिन ये ही नहीं आपके शरीर के अंग आपको ये भी बता सकते हैं आप कितने किस्मत वाले हैं और आपको जिंदगी में क्या क्या मिलेगा। आपके lips का रंग, Lips की शेप आपके बारें में बहुत कुछ बयां करती है। तो आइए जानते हैं कि आपके होंठ आपके बारें में क्या कहते हैं।

PunjabKesari Lips Astrology 

सबसे पहले बात करते हैं लाल रंग के होंठों की समुद्र शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों के होंठ का रंग लाल होता है वह काफी गुस्से वाली होते हैं। हालांकि, ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों पर काफी उत्तेजित हो जाते हैं। इन लोगों को साहस की कोई कमी नहीं होती। पढ़ाई-लिखाई में भी ये लोग खूब माहिर होते हैं। ऐसे लोग अपने दम पर ही सब कुछ हासिल करते हैं फिर चाहे वो धन हो या पहचान।

आगे बात करते हैं ब्राउंन होंठों की जिस स्त्री के डार्क कलर के होते हैं वो लड़कियां बुद्धिमान, पढ़ने में तेज, अधिक वार्तालाप करने वाली, तेज तर्रार व अपने पति की सेवा करने वाली होती है।

आगे बात करते हैं गुलाबी होंठ समुद्र शास्‍त्र के अनुसार जिन लड़कियों के Lips गुलाबी होते हैं वो बहुत ही भाग्यशाली होते हैं।ऐसे लोग तेज दिमाग और अच्छे दिल वाले होते हैं। ये लोग अपने कामों के कारण मान-सम्मान पाते हैं। स्वभाव से दयालु होते हैं और हमेशा दूसरों की सहायता करने के लिए तैयार रहते हैं।

छोटे होंठ वाले जातक काफी दिखावा करते हैं। इनके पास पर्याप्त पैसा रहता है लेकिन वे दिखावा उससे कहीं ज्यादा करते हैं।इनके साथ कभी-कभी खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसी स्थिति बन जाती है। उनकी ये बुरी आदत कई बार लोगों को इनसे दूर कर देती है। ऐसे लोग टैलेंटेड और मेहनती होने के बाद भी पर्याप्त तरक्की नहीं कर पाते हैं।

PunjabKesari Lips Astrology

जिस स्त्री के नीचे वाले होंठों पे महीन बाल हों वह स्त्री अपने सास, ससुर की सेवा करने वाली तथा अपने पति प्रसन्न करने वाली होती है। ये कलात्मक कार्यो में काफी निपुण मानी जाती है। पहाड़ो की यात्रा करना इनका विशेष शौक होता है।

जिन महिलाओं का निचला lips मोटा हो, ऐसी महिलाएं प्यार पाने वाली होती हैं। ये लोगों से जितना प्यार भी करती हैं, उससे ज्यादा इन्हें मिलता है।

अंत में बात करते हैं, जिनके पतले होंठ हो और आगे की ओर झुके हों, मुंह बंद करने पर दोनों होंठों के बीच हलका सा गैप दिखाई दे, ऐसी महिलाएं स्वतंत्र रहना पसंद करती हैं। ये किसी के दबाव में आकर कोई काम नहीं करतीं। ये स्त्रियां बेहद ईमानदार होती हैं और हमेशा खुश रहना पसंद करती हैं।

PunjabKesari Lips Astrology


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News