Labour Day: पंजाब मंत्रिमंडल ने मजदूर दिवस पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 11:50 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर (हरिश्चंद्र, धवन): राज्य के मेहनतकश मजदूर वर्ग को सम्मान देने के उद्देश्य से भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट ने मंगलवार को 1 मई को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी। इस संबंध में निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि पंजाब कैबिनेट द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 1 मई, मजदूर दिवस के अवसर पर पंजाब विधानसभा का विशेष एकदिवसीय सत्र बुलाने का फैसला किया गया है। यह सत्र उन मेहनती मजदूरों, कारीगरों और श्रमिकों को समर्पित होगा, जो देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में अहम योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल के तहत विभिन्न मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों को विधानसभा में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। सत्र के दौरान मनरेगा योजना में किए गए बदलावों के श्रमिक वर्ग पर पड़ने वाले प्रभावों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रमिकों के सामने उभर रही चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की जाएगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News