Kundli Tv- मई का आखिरी मंगलवार देगा मंगलमय उपहार

punjabkesari.in Tuesday, May 29, 2018 - 09:37 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज आपकी घरेलू सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। जीवन साथी की तबियत थोड़ी खराब रहेगी। राज्य में आपकी मज़बूती बनी रहेगी। आपके मन में दया की भावना बनी रहेगी। आज आप पार्टी करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई पेंडिग वर्क निपटा लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे।

शुभ रंग- लाल      शुभ नंबर- 8

 

वृष राशि वालों आज धन-लाभ होने का योग है। आज आपका दोस्तों से झगड़ा होगा।जिससे मन में चिंता रहेगी। घरवालों का आशीर्वाद साथ रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। भाई-बहन के साथ जो मन-मुटाव चल रहे थे वो आज ख़त्म हो जाएंगे। अपनी गाड़ी की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किस्मत का सितारा बुलंद होगा। कोई लंबे समय से चली आ रही मनचाही इच्छा पूरी होगी। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। राजनीति में आपकी पहुंच बढ़ेगी।

शुभ रंग- गोल्डन        शुभ नंबर-  8

 

मिथुन राशि वालों आज किसी पर भी जरुरत से ज्यादा भरोसा न करें। परिवार में एक दूसरे का ध्यान रखें। मां या किसी महिला का आशीर्वाद आपके भाग्य को बढ़ाने वाला होगा। ऑफिस में बॉस से अपने मन की बात कह दें। जिसके बाद आपके काम की तारीफ होगी। आज कोई भी काम बिना सलाह-मशवरा के न करें, नुकसान हो सकता है। शाम को बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा।

शुभ रंग- पीला       शुभ नंबर-  5

 

कर्क राशि वालों आज आपका दिन गुडलक लेकर आया है लेकिन किसी बड़े से डांट पड़ सकती है। कोई भी काम संभल कर करें। अपने किसी रिश्तेदार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। जो आपको सही मार्ग दर्शन दिलाएंगे। आप अपनी जमापूंजी किसी शुभ काम में खर्च करेंगे। सरकारी नौकरी वाले लोग बहादुरी का काम करेंगे। जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

शुभ रंग- नीला       शुभ नंबर-  7


सिंह राशि वालों आज आपके जीवन में नए रंग भरेंगे। इस राशि वाले लोग किसी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। अच्छा पैसा कमाकर पिता की लोन भरने में मदद करेंगे। कोई नई जिम्मेदारी बढ़ेगी। मन में सभी के प्रति अच्छी भावना रखें। आज के दिन अनाथ बच्चों को खाना खिलाने से फायदा होगा। जीवन साथी से अनबन हो सकती है लेकिन शाम तक आपसी मन-मुटाव दूर होगा। 

शुभ रंग- सफ़ेद       शुभ नंबर-  3

 

कन्या राशि वालों आज आपको धन लाभ होगा। जीवनसाथी का व्यवहार अनुकूल होगा। घर में शांति का माहौल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। खान-पान में सावधानी बरतें। आज आपको नींद आने में देर होगी पर अच्छी नींद आएगी। मन शांत रहेगा।दोस्तों के साथ बाहर जा सकते हैं। शाम तक जीवनसाथी से मन मुटाव हो सकता है।बड़ों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी। 

शुभ रंग- हरा       शुभ नंबर-  9


तुला राशि वालों आज के दिन आपको हर काम में सक्सेस मिलेगी। आज आपका पैसा कम खर्च होगा और आमदनी में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में बॉस खुश रहेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। दूसरों की गलती से आपका नुकसान हो सकता है।ईमानदारी और सच्चाई का साथ देने से जीवन में सफलता मिलेगी। सोचने का दायरा बढ़ा रहेगा। विदेश से कोई गुड न्यूज़ मिलेगी।

शुभ रंग- बॉटल ग्रीन       शुभ नंबर-  4

 

वृश्चिक राशि वालों आज आप दिन भर चिंताओं में उलझे रहेंगे। किसी अजनबी के लिए कुछ अच्छा करेंगे। किसी के साथ बेवजह मतभेद हो सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। शंकर भगवान को जल चढ़ाने से भाग्य ठीक होगा। इनकम को लेकर चिंता बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से गुड न्यूज़ मिल सकती हैं। आज आप किसी पार्टी में खूब एन्जॉय करेंगे। दुश्मनों पर जीत हासिल होगी।

शुभ रंग- गुलाबी       शुभ नंबर-  6

 

धनु राशि वालों आज यात्रा पर जाने के योग हैं। ये यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी। फ्यूचर की प्लानिंग में लगे रहेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अच्छा दिन है। गुस्से में अपना आपा न खोएं। काम बिगड़ सकता है। राजनेताओं से संपर्क बनेगा। आप परिवार की खुशी के लिए मेहनत करेंगे। आज आपके घर कुछ मेहमान आ सकते हैं। जिसकी वजह से आपको छुट्टी लेनी पड़ सकती है।

शुभ रंग- संतरी      शुभ नंबर-  3

 

मकर राशि वालों आज आपको सर्दी से खुद को बचाना होगा वरना लंबी बीमारी झेलनी पड़ सकती है। वर्कप्लेस पर भी थोड़ी सतर्कता बरतने की जरुरत है। वरना जरा सी लापरवाही से बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले लोग अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें। आप अपनी जमापूंजी किसी शुभ काम में खर्च करेंगे। सरकारी नौकरी वाले लोग बहादुरी का काम करेंगे। जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

शुभ रंग- मैरून      शुभ नंबर- 1

 

कुंभ राशि वालों आपका कोई मित्र किसी प्रॉबल्म में आ सकता है। बच्चों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। चाहे तो इस फैसले को कल पर टाल दें। ससुराल पक्ष से नई डिमांड आ सकती है। आज मेहमान नवाज़ी करनी पड़ेगी। मां को पेट या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है। पिता की चिंता कम होगी। इन्कम को लेकर चिंता बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

शुभ रंग- आसमानी नीला     शुभ नंबर-  8

 

मीन राशि वालों आज आपका सरकारी पक्ष मज़बूत रहेगा। सड़क पर देखकर चलें। मन में आने वाले खराब विचारों को निकाल दें। अपने आप के लिए समय निकालें। वाईफ का ध्यान रखें, छोटी-मोटी बीमारी से परेशान न हों। आज रात सोने से पहले भगवान को जरुर याद करें। किस्मत का सितारा बुलंद होगा और कोई लंबे समय से प्रतीक्षित इच्छा पूरी होगी।

शुभ रंग- सिल्वर      शुभ नंबर- 7

कैसे पराई महिला को करें वश में !


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News