Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2026: आज है कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी, हर संकट दूर करेंगे ये उपाय

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 09:29 AM (IST)

Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2026: आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 में यह शुभ तिथि आज 3 जुलाई को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्री गणेश के 'कृष्णपिङ्गल' स्वरूप की आराधना करने से जीवन के सभी विघ्न और बाधाएं स्वतः ही समाप्त हो जाती हैं। इस दिन भक्त न केवल गणपति की पूजा करते हैं, बल्कि चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद ही अपना व्रत पूर्ण करते हैं। यदि आप भी अपने परिवार की सुख-समृद्धि और उन्नति चाहते हैं, तो इस विशेष दिन पर ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर अपनी सोई हुई किस्मत चमका सकते हैं।

PunjabKesari Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2026

Krishnapingal Sankashti Chaturthi Remedies संकष्टी चतुर्थी के विशेष उपाय: इन उपायों को सूर्यास्त के बाद किया जाए तो जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। जानते हैं क्या है ये उपाय-

अपनी किसी विशेष इच्छा को पूरा करने के लिए भगवान गणेश को रोली और चंदन का तिलक लगाएं। साथ ही 'वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ: निर्विघ्नं कुरूमें देव सर्व कार्येषु सर्वदा' मंत्र का 11 बार पाठ करें।

एक लाल कलावा लेकर उसमें गणेश जी के चरणों का सिंदूर लगाएं। अब उसे गणेशजी के चरणों में ही रखा रहने दें। इसके बाद 'ॐ श्रीगणेशाय नमः’ का 108 बार जाप करें। अब इस कलावे को उठा लें और इसी मंत्र का जाप करते हुए इसकी सात गांठें बांध लें।. इसके बाद इसे आप या तो अपने हाथ की कलाई पर बांध लें, या फिर गले में पहन लें। इसके अलावा इसे पर्स या तिजोरी में भी रखा जा सकता है। इससे आपके घर धन की आवक तेजी से बढ़ने लगेगी और घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी।

PunjabKesari Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2026

बुरी नजर, जलन की भावना के चलते भी व्यक्ति तरक्की नहीं कर पाता है। ऐसे में यह टोटका आपको हर बुरी नजर से बचाएगा। एक नारियल लें, उसे लाल मौली से बांध लें। अब इसे अपने सिर से लेकर पांव तक सात बार घुमाएं। फिर इस नारियल को मंदिर में गणेश जी के चरणों में तोड़ दें। अब आपको ये नारियल वहीं मंदिर में छोड़ देना है। इसे अपने साथ घर नहीं लाना है। 

शाम को गणेश जी जी की पूजा करें। इस दौरान आप उनके समक्ष घी के दो दीपक प्रज्वलित करें।  इसके पश्चात 108 बार गणेश मंत्र का जाप करें। साथ ही गणेश चालीसा का पाठ करके आरती करें। अंत में उनके चरणों में माथा टेक अपनी धन संबंधित समस्याओं को दूर करने की मनोकामना करें। इस उपाय को करने से गणेशजी के आशीर्वाद से आपको गरीबी का मुंह कभी नहीं देखना पड़ेगा।

हाथी को हरा चारा खिलाएं। जीवन में प्रगति के मार्ग खुलेंगे।

अपने जीवन को खुशियों से भरने के लिए  गणपति जी को मूंग की दाल की पंजीरी या फिर हलवे का भोग लगाएं। फिर वितरित करें। 

PunjabKesari Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News