Krishna Chhathi 2025: छठी पर कान्हा जी को अर्पित करें ये खास भोग और पाएं सुख-शांति और समृद्धि

punjabkesari.in Friday, Aug 22, 2025 - 07:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Krishna Chhathi 2025: छठी का पर्व भारतीय संस्कृति में एक खास स्थान रखता है। यह दिन विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के छठे दिन मनाया जाता है, जिसे 'छठी' या 'छठी पूजा' कहा जाता है। कान्हा जी की छठी 22 अगस्त यानी आज के दिन मनाई जाएगी। इस दिन भक्तजन अपने बाल गोपाल को पूरे विधि-विधान के साथ भोग अर्पित करते हैं, जिनका विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। माना जता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को कुछ खास चीजों का भोग लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं कि छठी के इस पावन अवसर पर कौन-कौन से खास भोग कान्हा जी को अर्पित करने चाहिए।

PunjabKesari Krishna Chhathi

छठी पर कान्हा जी को अर्पित करें यह खास भोग

माखन-मिश्री
माखन-मिश्री है कान्हा जी के बाल स्वरूप का प्रिय भोग है और इसे अर्पित करने से बच्चों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और घर में खुशहाली बनी रहती है।

गुड़ और चावल की खीर
गुड़ और चावल की खीर मीठे भावनाओं का प्रतीक है। इसे मिट्टी के पात्र में बनाकर कान्हा जी को अर्पित करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।

PunjabKesari Krishna Chhathi

फल-मूल और नारियल
प्राकृतिक भोग जो सात्विकता को दर्शाता है। इस दिन श्रीकृष्ण को केला, नारियल, अमरूद आदि अर्पित करना शुभ होता है। इन चीजों का भोग लगाने से परिवार में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और आर्थिक उन्नति का मार्ग भी खुलता है।

पंजीरी
सूखे मेवों, गेहूं के आटे और देसी घी से बनी पंजीरी बच्चों की सेहत के लिए लाभकारी मानी जाती है और इसे कान्हा छठी के दिन भोग में सम्मिलित करने से शिशु को ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है।

PunjabKesari Krishna Chhathi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News