राशि के अनुसार जानें अपनी लकी Ringtone

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 02:23 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

PunjabKesari

मोबाइल आज छोटे बच्चे से लेकर बड़े व्यस्क की अवश्यकता बन चुका है। सुबह की आंख खुलने से लेकर रात को सोने तक मोबाइल हाथ में रहता है। मोबाइल की रिंगटोन बहुत स्पेशल होती है, जिसकी मीठी अवाज़ सुनकर व्यक्ति उसे उठाकर गप्पे मारने को उत्सुक हो जाता है। ज्योतिष विद्वान कहते हैं यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार रिंगटोन लगाना है तो उसे शुभ लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानें, आपके लिए कौन सी रिंगटोन रहेगी लकी। 

PunjabKesari

मेष: इस राशि के लोग कभी स्थिर नहीं रहते इसलिए ये बार-बार रिंगटोन बदलते रहते हैं। हाई स्पीड वाली रिंगटोन इनके लिए शुभ रहती है। 

वृष: फ्रेंडली नेचर के इन जातको को लेटेस्ट रिंगटोन रखनी चाहिए। 

मिथुन: सिंगल टोन वाली रिंगटोन रखें।

कर्क: कहते हैं इस राशि के जातक धार्मिक स्वभाव के होते हैं। इनकी रिंगटोन भी धार्मिक होनी चाहिए।

सिंह: शेर की तरह इन जोशिले जातको को तेज आवाज वाली रिंगटोन रखनी चाहिए।

PunjabKesari

कन्या: मान्यता है की इस राशि के जातक नाचते बहुत अच्छा है इसलिए इन्हें रिंगटोन भी डांस वाली रखनी चाहिए। 

तुला: धूम-धड़ाके वाली रिंगटोन रखना जीवन में मंगल ही मंगल लाएगा।

वृश्चिक: इस राशि के अधिकतर लोग मस्तमौला होते हैं। इन्हें अन्य लोगों से कुछ हचकर मोबाइल रिंगटोन रखनी चाहिए। 

धनु: शांत स्वभाव के इन जातको को अपनी नेचर के हिसाब से लाइट रिंगटोन रखनी चाहिए।

PunjabKesari

मकर:  इस राशि के जातक लाइफ में हमेशा कुछ नया और हट के करना पसंद करते हैं। इनके लिए लेटेस्ट गानों की रिंगटोन अच्छी रहती है।

कुंभ: इस राशि के लोग ऐनटीक चीज़ों के दीवाने होते हैं। अत: इनके लिए पुराने गानों की रिंगटोन लकी रहती है।

मीन: इस राशि के लोगों को किसी भी तरह की रिंगटोन लगाने की बजाय अपना मोबाइल साइलेंट अथवा वाइब्रेशन पर रखना चाहिए।

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Related News