जानवर भी देते हैं शुभ-अशुभ प्रभाव, वास्तु में मिलता है वर्णन
punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 04:21 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अपनी वेबसाइट के माध्यम से हम आपको वास्तु से जुड़ी बहुत से जानकारी देते आ रहे हैं, इसमें हमने आपको दिशाओं से लेकर घर में रखे सामान आदि के बारे में भी बताया है। मगर आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए ऐसे संदर्भ के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में जानकर शायद आप हैरान हो जाएंगे। इससे पहले कि आप सोच में पड़ जाएं आपको बता दें हम बात करने वाले हैं वास्तु में बताए गए जानवरों से प्राप्त होने वाली ऊर्जा के बारे में। जी हां, बहुत कम लोग जानते होंगे परंतु वास्तु शास्त्र में बताया गया है घर के पालतू जानवर भी घर-परिवार पर अपने शुभ-अशुभ प्रभाव डालते हैं। इसमें बताया गया है कि किन जानवरों को घर में रखना अशुभ होता, बल्कि न केवल अशुभ होते हैं बल्कि इनके वजह से घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी, मानसिक परेशानी तथा शारीरिक कष्ट आदि से भी गुज़रना पड़ता है। इसके अलावा वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे भी जानवर होते हैं जिन्हें रखनेेे से घर का वातावरण खुशहाल व समृद्ध होता है। तो चलिए विस्तारपूर्वक जानते हैं इससे जुड़ी अन्य जानकारी-
न केवल वास्तु शास्त्र में बल्कि हिंदू धर्म में कुत्ते को अधिक महत्व दिया जाता है। कहा जाता है जिस घर में कुत्ता होता है, उस घर में धन-दौलत की प्राप्ति होती है। इसलिए अगर आप के घर में पालतू कुत्ता होता है उन्हें निरंतर भोजन करवाना चाहिए।
इसके अलावा चीनी वास्तु शास्त्र में बताया गया है घर में मेंढ़क रखना भी अच्छा होता है। ऐसे में पीतल का मेंढ़क रख सकते हैं। कहा जाता है इसे रखने से घर-परिवार के लोगों से बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। बता दें रोज़ ऑफिस जाने से पहले मेंढ़क देखना अति शुभ माना जाता है।
कुछ लोग शौकीया तौर पर अपने घर में तोता रखा लेते हैं, तो बता दें वास्तु शास्त्र में भी इसे रखना अच्छा माना जाता है। कहा जाता है तोता घर में आने वाली परेशानियों की पहले ही भांप लेता है।
घोड़े को भी घर में रखना बुरा नहीं माना जाता। बल्कि कहा जाता है इसे ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे घर में रखना शुभकारी साबित होता है।
वास्तु शास्त्र में तो कछुए को महत्व प्रदान है ही साथ ही साथ इसका संबंध सनातन धर्म से भी है। इसे लक्ष्मी जी का प्रतिनिधि माना जाता है। ऐसे में अगर घर में तांबे का कछुआ रखा जाए तो परिवार के लोगों को वैभव की प्राप्ति होती है।
फेंगशुई शास्त्र की मानें तो घर में एक्वेरियम के अलावा धातु की मछली रखना भी शुभ होता है। ऐसे में सुनहरे रंग की मछली रखी जा सकती है, इससे घर में शांति आती है।
आखिर में बात करते हैं खरगोश की, जो देखने में अत्यंत मनमोहक लगता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर में रखने से घर के बच्चों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।