Khalsa Sajna Diwas 2026 : खालसा साजना दिवस पर 1763 श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा पाकिस्तान
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 08:53 AM (IST)
अमृतसर/जैतो (सर्बजीत, पराशर): खालसा साजना दिवस (बैसाखी) पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भेजे जाने वाले जत्थे के लिए 1763 श्रद्धालुओं को वीजा प्राप्त हुआ है। यह जत्था 10 अप्रैल को शिरोमणि कमेटी कार्यालय से रवाना होगा। शिरोमणि कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि शिरोमणि कमेटी द्वारा 1795 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास को भेजे गए थे, जिनमें से 1763 श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया गया, जबकि 32 श्रद्धालुओं को वीजा नहीं मिल सका।
यह जत्था 10 अप्रैल को एस.जी.पी.सी. के कार्यालय से रवाना होगा, जो पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब, हसन अबदाल में खालसा साजना दिवस (बैसाखी) के मुख्य समागम में शामिल होने के बाद विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करेगा और 19 अप्रैल को देश वापस लौटेगा। बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि पाकिस्तान जाने वाले जिन श्रद्धालु, जिनके वीजे लगे है, वह अपने पासपोर्ट 9 अप्रैल को दफ्तर समय के दौरान शिरोमणि कमेटी के कार्यालय से प्राप्त कर लें।
उन्होंने बताया कि जिन श्रद्धालुओं को वीजा नहीं मिला, उनके सीरियल नंबर 144, 146, 161, 163, 201, 225, 245, 250, 251, 252, 304, 370, 413, 441, 509, 510, 524, 645, 652, 679, 680, 895, 1026, 1027, 1038, 1087, 1276, 1277, 1510, 1547, 1785 और 1786 हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
