Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा पर फिर संकट

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 10:37 AM (IST)

रुद्रप्रयाग (वार्ता): उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन होने से यात्रा प्रभावित हो गई है। गौरीकुंड गेट से करीब 200 मीटर आगे भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने के कारण पैदल मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आवाजाही तत्काल रोक दी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भारी बारिश के चलते पहाड़ी से लगातार मलबा और बड़े पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल तथा संबंधित विभागों की टीमें मौके पर भेज दी गईं और मार्ग से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि लगातार बारिश और रुक-रुक कर हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग बहाल करने में दिक्कतें आ रही हैं। सुरक्षा को देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News