Kedarnath Dham: सोने से चमकने लगा केदारनाथ मंदिर का गर्भगृह
punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2022 - 08:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
रुद्रप्रयाग (स.ह.): केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की चारों दीवारों पर सोने की प्लेटें लगाने का कार्य पूर्ण हो गया है। यहां दीवारों पर करीब 550 किलो सोना जड़ा गया है। इसके चलते गर्भगृह की दीवारें, जलेरी व छत सोने से दमक रही है। यह कार्य महाराष्ट्र के दानदाता के सहयोग से मंदिर समिति ने सम्पन्न किया है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
इस कार्य से पूर्व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान व केंद्रीय भवन अनुसंधान रुड़की तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के 6 सदस्यीय दल ने धाम पहुंचकर मंदिर के गर्भगृह का निरीक्षण किया था। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत लगने का काम शुरू किया गया। विभाग के 2 अधिकारियों की उपस्थिति में दानदाताओं के सहयोग से बी.के.टी.सी. ने गर्भगृह के तमाम स्थानों पर सोने की परत लगाने का कार्य पूर्ण कर दिया है।