Katra News: महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी में भाग लेकर किया मां भगवती का गुणगान

punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2023 - 07:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कटड़ा (अमित): जारी नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य पर गुरुवार की सुबह कटड़ा में प्रभात फेरी संगठन के सौजन्य से निकली प्रभात फेरी के दौरान महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान महाराष्ट्र के श्रद्धालु प्रभात फेरी में भाग लेकर मां भगवती का गुणगान करते हुए झूमते नजर आए।

गुरुवार की सुबह निकाली प्रभात फेरी को एस.पी कटड़ा बिपिन चंद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जबकि इस दौरान प्रभात फेरी संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पाधा, आर.एस मन्हास, बाबूराम दुबे,मनोज सदोत्रा, सुभाष कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस प्रभात फेरी में भाग लेने वाले महाराष्ट्र के श्रद्धालु नारायण शिंदे और शिवाजी शेखले ने कहा कि वह मां भगवती के दरबार में नमन के लिए कई सालों से आ रहे हैं। उन्हें ऐसा स्वागत कटड़ा वासियों द्वारा पहले कभी नहीं देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि वह कटड़ा में दर्शनों के लिए नवरात्रों के दौरान आकर काफी उत्साहित है।

उन्होंने स्थानीय लोगों और प्रशासन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से धार्मिक आस्था तो बढ़ती है, वहीं बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं को भी काफी मान-सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि वह अपने राज्य के शहर में जाकर श्रद्धालुओं को नवरात्रों के उपलक्ष्य पर कटड़ा में निकलने वाली प्रभात फेरी के बारे में जरूर जागरूक करेंगे।

अमित शर्मा
poloelex77@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News