Kundli Tv- करवा चौथ: 11 साल बाद बनेगा राजयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

punjabkesari.in Saturday, Oct 27, 2018 - 08:41 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)

PunjabKesari

आज 27 अक्टूबर शनिवार को धूम-धाम के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। आज का दिन बहुत सारे शुभ योग लेकर आया है। विद्वानों का कहना है इस बार करवाचौथ पर राजयोग बनेगा। सोने पर सुहागे का काम करेगा सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग। तीन शुभ योगों के एकसाथ आने से करवाचौथ की पूजा शुभ मुहूर्त में होगी। राजयोग आज से पहले 2007 में बना था। 

PunjabKesari
सुहागन महिलाओं के लिए ये दिन बहुत खास होता है। सती सावित्री ने अपने तप के बल पर अपने पति सत्यवान को यमराज के चुंगल से छुड़वाया था और सदा सुहागन रहने का वर मांगा था। वैसे तो यह व्रत शादीशुदा महिलाओं के लिए होता है लेकिन कुंवारी लड़कियां भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं। सूर्योदय से पहले उठकर सरगी खाकर इस व्रत का आरंभ किया जाता है, सारा दिन निर्जल निराहार रहकर रात को चांद देखकर उसे अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा होता है। 

PunjabKesari
करवा चौथ मुहूर्त-
करवा चौथ पूजा मुहूर्त: 5:40 से 6:47 तक
करवा चौथ चंद्रोदय समय : शाम 7:55 मिनट

PunjabKesari
चंद्रोदय का संभावित समय   
कुल्लू, मनाली, शिमला : 7.54 बजे, ऊना : 7.55, यमुनानगर, जगाधरी, चम्बा, कांगड़ा, धर्मशाला : 7.56, दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला : 7.58, पटियाला, ऊधमपुर : 7.59, जम्मू, लुधियाना, फगवाड़ा, पठानकोट, गुरदासपुर : 8.00, जालंधर, कपूरथला, रोहतक : 8.01, अमृतसर : 8.03 तथा फिरोजपुर : 8.05 बजे। 

PunjabKesari

देवकीनंदन के बाद आरक्षण पर कथावाचक श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री का बड़ा ब्यान


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News