Karwa Chauth Upay : अखंड सौभाग्य और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए करवा चौथ पर जरूर करें यह काम
punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 01:08 PM (IST)
Karwa Chauth Upay : हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत बहुत खास माना जाता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु तथा वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की कामना से व्रत रखती है और इसी व्रत को करवा चौथ का व्रत कहा जाता है। इस साल 29 अक्टूबर दिन गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत करती है और रात में चंद्र दर्शन करने के बाद ही अपना व्रत खोलती है। कहा जाता है कि इस दिन पूजा अर्चना करने के अलावा अगर कुछ उपाय किया जाएं तो इससे वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है साथ ही रिश्ते में प्रेम बना रहता है। तो आइए जानते हैं करवा चौथ पर अपने सुहाग की खुशहाली और अखंड सौभाग्य की मंगलकामना के लिए कौन से उपाय करने चाहिए।

सबसे पहले उपाय की बात करें तो यदि आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या चल रही है और आप इससे राहत पाना चाहते हैं तो एक उपाय के अनुसार करवा चौथ के दिन 5 बेसन के लड्डू, आटे और चीनी से बने पांच पेड़े,पांच केले और 250 ग्राम भीगी चने की दाल लें और इन सभी को गाय को खिलाएं। खिलाते समय गाय की पीठ पर हाथ ज़रूर फेरे और साथ ही अपनी समस्याओं से राहत पाने के लिए प्रार्थना करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं से राहत मिलती है।
दूसरे उपाय की बात करें तो करवा चौथ के दिन वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी का संयोग भी बनता है, जो भगवान गणेश की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस अवसर पर गणपति बप्पा की पूजा करते हुए उन्हें घी और गुड़ का भोग लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान गणेश को भोग लगाने के बाद भगवान गणेश जी के मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जाप करने से जातक को आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है। बता दें कि पूजा संपन्न होने के बाद गणेश जी को अर्पित किए गए गुड़ को गाय को खिला दें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर करने और धन-धान्य में वृद्धि के लिए गणपति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आगे बता दें कि हर जोड़ा चाहता है कि उनके मध्य प्रेम और मधुरता बनी रहें। ऐसे में इसी से जुड़ा एक उपाय बताया गया है। उपाय के अनुसार करवा चौथ के दिन एक लाल रंग के कपड़े में थोड़ी पीली सरसों और दो गोमती चक्र रखें। अब एक गोमती चक्र पर अपना नाम और दूसरे पर अपने जीवनसाथी का नाम लिखें। इन सभी चीजों को कपड़े में अच्छी तरह बांधकर घर की अलमारी में सुरक्षित रख दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को पति-पत्नी के बीच स्नेह, आपसी तालमेल और रिश्ते में मिठास बनाए रखने की कामना के साथ किया जाता है।
करवा चौथ के पावन अवसर पर जरूरतमंदों को चने की दाल, केसर और सिंदूर जैसी वस्तुएं भेंट करना अच्छा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा भाव से दान-पुण्य करने से घर-परिवार में सुख-शांति और संपन्नता की कामना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस तरह के शुभ कार्य दांपत्य जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाते है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
