Kartik maas 2020: ऐसे सजाएं अपने घर का मुख्य द्वार, बढ़ेगी जीवन की सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 12:56 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सनातन धर्म में कार्तिक मास को अधिक विशेष माना जाता है। यूं तो धार्मिक कथाओं के अनुसार ये माह भगवान विष्णु तथा देवी लक्ष्मी को समर्पित है, परंतु कहा जाता है इस मास में जातक समस्त देवी-देवताओं को प्रसन्न कर सकता है। बता दें इस बार ये पावन मास 01 नवंबर से यानि शरद पूर्णिमा के साथ ही आरंभ हो जाएगा। कहा जाता है चूंकि ये मास शरद पूर्णिमा के साथ शुरू होता है इ्सलिए इस मास में भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की आराधना भी अधिक लाभदायक मानी जाती है। परंतु विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करते समय जातक के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना आवश्यक होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कार्तिक मास में क्या नहीं करना चाहिए, तथा क्या करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
PunjabKesari, Kartik Mass 2020, Kartik Mass, Kartik Mass 2020 Rules, Kartik Mass 2020 Rules in hindi, कार्तिक मास, कार्तिक मास 2020, Lord Vishnu, Vishnu Ji, Rules of Kartik Mass, Hindu Fast and Festival in hindi, Vrat or Tyohar, Hindu Dharm, Punjab Kesari
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा के दिन यानि कार्तिक मास के प्रारंभिक दिन देवी लक्ष्मी पीपल के वृक्ष में निवास करती हैं। इसलिए जो भी जातक इस दिन मीठे जल में दूध मिलाकर पीपल की जड़ में चढ़ाता है, उस पर देवी लक्ष्मी की अधिक कृपा होती है। 

कार्तिक मास में अपनी क्षमता अनुसार गरीबों में चावल दान करें, कहा जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में मौजूद चंद्र ग्रह मज़बूत होता है, जिससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
PunjabKesari, Kartik Mass 2020, Kartik Mass, Kartik Mass 2020 Rules, Kartik Mass 2020 Rules in hindi, कार्तिक मास, कार्तिक मास 2020, Lord Vishnu, Vishnu Ji, Rules of Kartik Mass, Hindu Fast and Festival in hindi, Vrat or Tyohar, Hindu Dharm, Punjab Kesari
हालांकि कार्तिक का महीने भगवान विष्णु को समर्पित बताया जाता है, परंतु फिर भी इस पूरे मास में देवों के देव महादेव यानि भगवान शिव की आराधना करना भी लाभदायक रहता है। इस दौरान शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद व गंगाजल मिलाकर चढ़ाना चाहिए। 

वास्तु के अनुसार बताया गया है पत्तों का तोरण घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। कार्तिक मास के बारे में कहा गया है कि इस महीने में आने वाले घर के मुख्यद्वार पर आम के पत्तो को लगाना अधिक शुभ होता है। 

इस दौरान घर में रंगोली बनाना अधिक शुभ होता है। वास्तु में रंगोली भी वैसे भी सुख-समृद्धि लाने वाली कहा गया है। जो व्यक्ति इस माह में घर में रंगोली बनाता है, उसके घर में समृद्धि के विशेष योग बनते हैं, साथ ही साथ कुंडली में स्थापित नवग्रह भी शांत होते हैं। 
PunjabKesari, Kartik Mass 2020, Kartik Mass, Kartik Mass 2020 Rules, Kartik Mass 2020 Rules in hindi, कार्तिक मास, कार्तिक मास 2020, Lord Vishnu, Vishnu Ji, Rules of Kartik Mass, Hindu Fast and Festival in hindi, Vrat or Tyohar, Hindu Dharm, Punjab Kesari
अपनी क्षमता अनुसार पत्नी या नन्ही बच्चियों को उपहार दे सकते हैं। 
 
इससे पहले भी हम आपको बता चुके हैं कि इस मास में शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए, ऐसे में चंद्रमा दुष्प्रभाव देता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News