Karnataka: कर्नाटक में मस्जिद में लगाए जय श्री राम के नारे, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2023 - 07:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

बेंगलुरु (अनस): कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक मस्जिद परिसर में ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की पहचान पुत्तूर के बिलिनेले गांव के कीर्थन और मंगलुरु के कैकम्बा के सचिन के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल पर आए आरोपियों ने रविवार रात मस्जिद परिसर में कथित तौर पर प्रवेश किया और नारे लगाए। 

आरोपियों का शोर सुनकर मस्जिद के इमाम बाहर आए जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। सूत्रों ने बताया कि यह घटना मस्जिद में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में रिकार्ड हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News