Kamika Ekadashi 2026 : सावन में कब रखा जाएगा कामिका एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पारण समय

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 09:00 AM (IST)

Kamika Ekadashi 2026 : सनातन धर्म में हर एक एकादशी का बहुत खास महत्व है। साल में कुल 24 एकादशी का व्रत रखा जाता, लेकिन कई बार इनकी संख्या बढ़ भी जाती है। एकदाशी का व्रत जगल के पालनहार विष्णु जी की पूजा के लिए और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत खास और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन सच्चे मन से विष्णु जी की अराधना करने और उपवास रखने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कामिका एकादशी के शुभ मुहूर्त और पारण समय के बारे में-

कामिका एकादशी 2026 डेट

पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 8 अगस्त को दोपहर में 1 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त को दिन में 11 बजकर 04 मिनट को होगा। उदयातिथि के अनुसार, कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त को रखा जाएगा।

कामिका एकादशी शुभ मुहूर्त 

ब्रह्म मुहूर्त 04 बजकर 22 मिनट से लेकर 05 बजकर 04 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12:00 बजे से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक। 

पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह में 07 बजकर 27 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट के बीच कर सकते हैं। शुभ-उत्तम मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 46 मिनट तक।

कामिका एकादशी 2026 पारण समय

पारण का समय सुबह में 05 बजकर 47 मिनट से सुबह 08:00 बजे के बीच है। पारण वाले दिन द्वादशी तिथि का समापन सुबह में 08:00 बजे होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News