Kalashtami July 2026 : 6 या 7 किस दिन रखा जाएगा कालाष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 11:55 AM (IST)

Kalashtami July 2026 : हिंदू धर्म में कालाष्टमी का बहुत खास महत्व है। यह दिन देवों के देव महादेव के रौद  रूप भैरब बाबा को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ काल भैरव की पूजा करने के और व्रत रखने से जीवन में आने वाली सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है। वही वैदिक ज्योतिष में इस दिन को आत्मचिंतन, संयम, नकारात्मक विचारों से मुक्ति पाने वाला माना जाता है। जुलाई के महीने में कालाष्टमी तिथि को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बनी हुई है, तो आइए जानते हैं कि जुलाई के माह में कब मनाई जाएगी कालष्टमी और इसके महत्व के बारे में-

जुलाई 2026 कालाष्टमी शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, कालाष्टमी की तिथि की शुरुआत 7 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर होगी और इसका समापन अगले दिन 8 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, जुलाई 2026 में कालाष्टमी की तिथि 7 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी।

कालाष्टी तिथि का ज्योतिषीय महत्व
सनातन धर्म में भगवान काल भैरव को तंत्र-मंत्र, दिशाओं के रक्षक और भय को हरने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखता है और काल भैरव की आराधना करता है, उसके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। कुंडली में राहु-केतु के अशुभ प्रभाव और शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान लोगों को राहत मिलती है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News