शास्त्र ज्ञान: अचानक हाथ से छुटक कर गिर जाएं ये चीज़ें तो...
punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2020 - 11:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
चीज़ों का हाथ से गिरना बहुत ही आम बात है। कई बार जल्दबाज़ी में तो कई बार हाथों की फिसलाहट के चलते कुछ वस्तुएं हाथ से गिर जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शास्त्रों में इसका संबंद देवी-देवताओं से जुड़ा हुआ बताया गया है। जी हां, आपको जानकर शायद हैरानी होगी लेकिन ये सच है। तो चलिए जानते हैं 3 ऐसी चीज़ों के बारे मे जो अगर हाथ से गिर जाए तो उसके पीछे कोई न कोई संकेत छिपा होता है।
रसोई में काम करते समय गेहूं, चावल या फिर किसी अन्य अनाज का गिरना लाज़मी है। मगर क्या आप जानते हैं ऐसा होने पर अन्न की देवी माता अन्नपूर्णा का अपमान होता है। शास्त्रो में इस बात का वर्णन किया गया है जो व्यक्ति अन्न का अपमान करता है, उसे जीवन में अन्न बड़ी कठिनाई मिलता है। इसके अलावा अक्षत का गिरना भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है अगर किसी व्यक्ति के हाथ से अक्षत गिरते हैं तो देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं। जिससे घर की सुख-समृद्धि चली जाती है। तो अगर आप से ऐसा हो जाए तो अनाज को उठाकर अपने माथे से लगाएं और अपनी गलती के लिए देवी मां से क्षमा मांगें।
अब बारी आती है सुहाग की निशानी की, जी हां आप सही समझ रहे हैं हम बात कर रहे हैं सिंदूर की। कहा जाता है मांग में भरा जाने वाले सिंदूर अगर हाथ से गिर जाए तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता। कहा जाता है ऐसा होना इस बात की ओर इशारा करता है कि पति को भविष्य में कोई परेशानी घेर सकती है।
आखिर में बारी आती, हर किसी की प्यास बुझाने वाले जल की। कई बार ऐसा होता है कि आगे किसी को पानी देते समय या खुद के लिए गिलास में पानी डालते समय पानी का गिलास आपके हाथ से गिर जाए या फिर टेबल आदि पर रखा पानी का गिलास ठोकर लगकर गिर जाए। ऐसे में शास्त्र कहते हैं कि ये बात इस ओर संकेत करता है कि घर में कोई व्यक्ति बीमार हो सकता है।