June Horoscope: जून का महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2024 - 12:31 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

June Horoscope 2024: मई का महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। जल्द ही जून माह की शुरुआत होने वाली है। हर किसी के मन में यह होता है कि आने वाला महीना उनके लिए खास रहे और ढेर सारी खुशियां लेकर आएं। तो कुछ लोगों में यह जानने की बहुत उत्सुकता बनी रहती है कि करियर, व्यापार, नौकरी और पढ़ाई के मामले में आने वाला महीना कैसा बीतेगा। जून के महीने में कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है। वहीं कुछ राशियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला माह ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए जून का महीना शानदार रहने वाला है। तनाव और मानसिक समस्याएं कम होंगी।

वृष राशि
इस राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। व्यापार कर रहे लोग नई इंवेस्टमेंट कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। माता के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आने वाला माह अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इस राशि क सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।

कर्क राशि
माह के शुरुआत में ही कर्क राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे करेंगे। संतान की तरफ से कोई तोहफा मिल मिलने की संभावना है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।  

सिंह राशि
जून के महीने में सिंह राशि के जातकों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ को पहले से बेहतर बनाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी।    

कन्या राशि
आने वाला माह कन्या राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ मनमुटाव होने की संभावाना है। किसी पुश्तैना जमीन को लेकर भाईयों के साथ झगड़ा हो सकता है। पिता की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए जून का महीना शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। संतान की शादी में आ रही बाधा दूर हो जाएगी। इस राशि के सिंगल किसी रिलेशन में जुड़ सकते हैं। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ लेंगे।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जून का महीना ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ बदलाव करेंगे। किसी परिजन के यहां से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस राशि के युवाओं को मनचाही जॉब मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आने वाला माह सामान्य रहने वाला है। नजदीकी लोगों से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए जून का महीना ताजगी से भरा रहने वाला है। पार्टनर से चल रही अनबन दूर हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों के काम को देखते हुए सैलरी बढ़ सकती है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। जो लोग लंबे समय से वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका सपना पूरा होगा।

कुंभ राशि
जून के महीने में कुंभ राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लव लाइफ में भी सुधार देखने को मिलेगा। भाई-बहन के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर माता-पिता से बातचीत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की नौकरी लगने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा।  

मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए जून का महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। घर में किसी विदेशी मेहमान के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। घर के लिए कुछ साज-सजावट की चीजें खरीद सकते हैं। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाएंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News