June 2026 Grah Gochar : जून के महीने में महा ग्रह परिर्वतन, इन राशियों को मिलेगा लाभ और चमकेगा भाग्य
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 01:45 PM (IST)
June 2026 Grah Gochar : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का बहुत खास महत्व है। कुछ ही दिनों में जून का महीना शुरू होने वाला है। जून के महीने में कई बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। इस लिहाज से जून का माह बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है। जून के महीने में कई प्रमुख ग्रह अपना राशि परिर्वतन करने जा रहे हैं। 2 जून को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, इसके बाद 8 जून को शुक्र ग्रह भी कर्क राशि में गोचर करेंगे। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में आ जाएंगे, जबकि 21 जून को मंगल देव अपनी राशि बदलेंगे। वहीं 22 जून को बुध ग्रह का भी राशि परिवर्तन होगा। इन सभी ग्रहों के गोचर से कई राशियों को मनचाही सफलता मिलेगी और जीवन में कई सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। तो आइए जानते हैं कि ग्रहों के इन राशि परिवर्तन से कौन सी कौन राशियों को मिलेगा लाभ।
मेष राशि
जून में होने वाले ग्रहों का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए जून में होने वाले ग्रहों का गोचर बहुत सकारात्मक रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। किसी को दिया हुआ उधार पैसा मिल सकता है। सेहत के मामले में लाभरवाही न करें।
तुला राशि
जून का महीना तुला राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। कानूनी में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा।
मकर राशि
जून में होने वाले ग्रहों का परिवर्तन मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। इस राशि के युवा किसी दोस्त सके साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
