June 2024 Gemini Horoscope: मिथुन राशि के लिए जून महीने का मासिक राशिफल

punjabkesari.in Wednesday, May 29, 2024 - 01:16 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

June 2024 Gemini Horoscope: आज बात करेंगे मिथुन राशि के जातकों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? केतु चौथे भाव में हैं और ये गोचर शुभ नहीं है। शनि नौवें भाव में ठीक-ठाक हैं। राहु और मंगल का गोचर शुभ है। चन्द्रमा का गोचर यहां पर अच्छा है। सूर्य, बुध और शुक्र इनमें से शुक्र का गोचर बहुत बढ़िया है। 1 जून को मंगल अपनी मूलत्रिकोण राशि में आ गए हैं। मजबूती के साथ काम करेंगे। मंगल राशि परिवर्तन करेंगे 12 जून को। ये गोचर पहले भी अच्छा था और अब ये ज्यादा बेटर हो जाएगा राशि के ऊपर से। 14 जून को बुध अपनी राशि में आ जाएंगे। बुध दूसरे भाव में शुभ फल करते हैं, इसलिए ये गोचर शुभ है। सूर्य 14 जून को यहां आएँगे। गुरु यहीं पर रहेंगे और इनका गोचर नहीं होगा। 

Position of Karma and Income Place in the month of June जून महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: आय भाव का स्वामी पहले ही दिन आय भाव में आकर बैठ गया है। धन भाव का स्वामी पहले ही कर्म स्थान में है। राहु कर्म भाव में बैठकर धन भाव को देख रहे हैं। जिनका काम विदेश से जुड़ा हुआ है उन्हें फायदा देखने को मिल सकता है। इस भाव का स्वामी बारहवें भाव में चला गया है। गुरु इस भाव के स्वामी हैं और इस भाव के स्वामी का बारहवें भाव में जाना बहुत शुभ है। जो इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का काम कर रहे हैं उनके लिए भी समय बहुत बढ़िया है। राहु शुभ गोचर में हैं। गुरु छठे भाव को भी एक्टिव कर रहे हैं। एक भाव से संबंधित नेगेटिव फल देगा तो दूसरे भाव से जुड़े शुभ फल देगा। 

Relationship status in the month of June जून महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप भाव के स्वामी गुरु बनते हैं। अब यहां गुरु शुभ नहीं हैं। ये अपने भाव से छठे चले गए। इसके ऊपर केतु की दृष्टि भी आ गई है। सूर्य तीसरे भाव के स्वामी हैं। तीसरा भाव शुभ नहीं होता। तीसरे भाव के स्वामी के साथ यहीं रहेंगे तो पार्टनर की हेल्थ थोड़ी सी खराब हो सकती है। सातवें से छठे जाना पार्टनर के साथ मन-मुटाव हो सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल में कमी आ सकती है। बुध और शुक्र दोनों पॉजिटिव ग्रह हैं। सूर्य जब लग्न में आते हैं तो आपको थोड़ा गुस्से वाला बना देते हैं। 14 जून के बाद अपने गुस्से पर थोड़ा कण्ट्रोल रखें। रिलेशनशिप में काम थोड़ा खराब हो सकता है। 

Health status in the month of June जून महीने में सेहत की स्थिति: राहु की दृष्टि इस भाव के ऊपर है। गुरु ने जब इस भाव को दृष्टि दी तो दृष्टि न्यूट्रल हो है। गुरु का यहां होना बहुत शुभ है। सेहत के लिहाज से समय बहुत शुभ है। सूर्य लग्न के कारक होते हैं। सूर्य का राशि के ऊपर से बैठ जाना भी शुभ है। कुंडली तीसरे भाव में पराक्रम भाव के स्वामी हैं। सूर्य हेल्थ के भी कारक हैं।  शुभ ग्रह केंद्र में हैं। बुध राशि के स्वामी हैं वो आपको मजबूती देंगे। हेल्थ को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। जो पहले से रिलेशन में हैं उनके लिए समय शुभ है। शुक्र रोमांस के कारक अपनी राशि में आकर बैठ गए हैं।  

Status of education in the month of June जून महीने में शिक्षा की स्थिति: छात्रों के लिए समय बहुत शुभ है। बुध राशि के स्वामी भी हैं। जो लोग विदेश में पढ़ना चाहते हैं उनके लिए भी समय बहुत शुभ है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News