July 2024 Monthly rashifal Libra: तुला राशि वालों के लिए जुलाई महीने का हाल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2024 - 11:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

July 2024 Libra Horoscope: आज बात करेंगे तुला राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा ? शनि पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। राहु का छठे भाव का गोचर शुभ होता है। मंगल और चन्द्रमा सप्तम भाव में शुभ होता है। गुरु का गोचर अष्टम भाव में शुभ नहीं होता है। शुक्र का गोचर नौवें भाव में शुभ है। बुध दशम भाव में शुभ हैं। केतु आपकी कुंडली में बारहवें भाव में शुभ गोचर में हैं। शुक्र बुध के साथ आ जाएंगे दशम भाव में। सूर्य का मंगल में गोचर आ जाएगा। सूर्य 16 जुलाई को शुभ गोचर में आ जाएंगे। शुक्र का गोचर शुभ नहीं होता है। बुध ग्यारहवें आ जाएंगे 19 जुलाई को। बुध दसवें और ग्यारहवें दोनों भाव में शुभ गोचर में होते हैं। 

Position of Karma and Income Place in the month of July जुलाई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: सूर्य कर्म वाले भाव में आकर दिग्बली हो जाते हैं। सूर्य आपको काम करने की पूरी ताकत देते हैं। इस महीने जो भी काम करेंगे उसके शुभ परिणाम आपको मिलेंगे। इनकम हाउस का स्वामी कर्म स्थान में आ गया है। गुरु लग्न के लिए शुभ नहीं हैं लेकिन धन के लिए ये शुभ नहीं हैं। गुरु सीधी दृष्टि से धन भाव को देख रहे हैं। यहां ये लग्न से अष्टम में आ गए हैं। मंगल ने एक दृष्टि धन वाले भाव को दे दी। ये मनी फ्लो को बढ़ाने का काम करेगा। आय स्थान का स्वामी शुभ गोचर में है। धन स्थान पर दो ग्रहों की दृष्टि है। शनि भी दसवीं दृष्टि से इसको देख रहे हैं। धन को लेकर कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। शुक्र कर्म स्थान में आ गए हैं। 

Relationship status in the month of July जुलाई महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव के ऊपर शनि की दृष्टि आ रही है। मंगल शुभ प्रभाव में हैं। मंगल अष्टम में होने के बावजूद शुभ प्रभाव में रहेंगे। अपने भाव में बैठा प्लेनेट कभी भी नुकसान नहीं करता है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। गुरु का प्रभाव होना सप्तम के ऊपर है तो कोई ज्यादा नुकसान वाली बात नहीं है। शुक्र का उदय होना भी शुभ है। शुक्र रेलशनशिप के कारक हैं। शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं। शुक्र 7 जुलाई के उदय हो जाएंगे। जिनकी शादी नहीं हुई है उनके लिए ये महीना बहुत शुभ है। गुरु का मंगल के साथ आना शादी के लिए बहुत शुभ है। शुक्र पंचम भाव को एक्टिव करेंगे।

Health status in the month of July जुलाई महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ के लिहाज से छठे भाव के स्वामी का अष्टम में आना शुभ नहीं होता। गुरु छठे भाव के स्वामी हैं। हेल्थ के लिहाज से समय थोड़ा खराब है। 12 जुलाई के बाद अपने खान पान का खास ध्यान रखें। पेट से जुड़ी आपको समस्या आ सकती है। केतु का छठे भाव को देखना सेहत के लिए बिलकुल भी शुभ नहीं है। 

Status of education in the month of July जुलाई महीने में शिक्षा की स्थिति: बुध ग्यारहवें भाव में आकर पंचम भाव को देखेंगे। गुरु केंद्र में बैठे हैं तो केंद्रीय प्रभाव गुरु का भी है। 19 जुलाई के बाद का समय शुभ है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News