Jharkhand: रांची के पांच मंदिरों में तोड़फोड़, मूर्तियां खंडित
punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2023 - 07:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
रांची (प.स.): झारखंड में रांची जिले के एक गांव के पांच मंदिरों में मूर्तियां खंडित मिलीं, जिससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-75 और कुछ अन्य सड़कों को जाम कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि प्रदेश की राजधानी से करीब 30 किलोमीटर दूर मुडमा गांव में बृहस्पतिवार रात अज्ञात लोगों ने मंदिरों में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों के अनुसार इन मंदिरों में भगवान शिव, हनुमान और देवी की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि इस घटना के विरोध में महिलाओं समेत सैंकड़ों ग्रामीण पारम्परिक हथियारों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने रांची तथा डालटनगंज के बीच यातायात जाम कर दिया। यह भी बताया कि लोगों ने ठाकुरगांव, चान्हो और बिजूपाड़ा में भी सड़कें जाम कर दीं।