Jain Acharya Dr. Shiv Muni's birthday: जैनाचार्य डा. शिव मुनि के जन्मोत्सव पर होगा सामूहिक जप-तप का आयोजन

punjabkesari.in Wednesday, Sep 17, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Jain Acharya Dr. Shiv Muni's birthday: राष्ट्रीय संत व वर्तमान जैनाचार्य डा. शिव मुनि जी के 84वें जन्मोत्सव पर सूरत (गुजरात) के शंखेश्वर जैन महातीर्थ में भव्य आयोजन 18 सितम्बर को किया जाएगा।

PunjabKesari Jain Acharya Dr Shiv Munis birthday

इसे ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रैंस नई दिल्ली के तत्वावधान में शिवाचार्य जन्मोत्सव राष्ट्रीय आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांफ्रैंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन करेंगे जबकि विजय जैन स्वागताध्यक्ष तथा सुरेश लुणावत जैन समारोह के गौरव होंगे।

देशभर से जैन कांफ्रैंस के पदाधिकारी व प्रतिनिधि इस भव्य आयोजन में उपस्थित रहेंगे। आचार्य जी के नेतृत्व में आज देश भर में 1350 से अधिक जैन साधु-साध्वियां धर्मप्रचार व संयम साधना में रत हैं।

PunjabKesari Jain Acharya Dr Shiv Munis birthday
जन्मोत्सव पर आचार्य शिव मुनि जी महाराज के साथ-साथ प्रमुख मंत्री शिरिष मुनि जी महाराज, सहमंत्री शुभम मुनि, शमित मुनि, निशांत मुनि, शाश्वत मुनि, शमेश मुनि, शुचित मुनि व शशांत मुनि के मंगल दर्शन व प्रवचन भी होंगे।

16 सितम्बर को राष्ट्रीय आत्म ध्यान प्रसार योजना के अंतर्गत सुबह 8 से 11 बजे तक 84 स्थानों पर ऑनलाइन ध्यान शिविर आयोजित होंगे। 18 को राष्ट्रीय महिला शाखा के तत्वावधान में 84 हजार एकाशने/ आयम्बिल व्रत का आयोजन देशभर में होगा। इसी दिन से 28 सितंबर तक जैन कांफ्रैंस युवा शाखा द्वारा भारत की 84 जेलों में फल वितरण व धार्मिक साहित्य पहुंचाया जाएगा।

17 सितंबर को राष्ट्रीय प्रबंधन समिति व कार्यकारिणी समिति की बैठक, सायं 6.30 बजे अभिनंदन समारोह तथा रात 7 बजे जैन युवा संगीत रत्न वैभव बाघमार की भक्ति संध्या होगी।

PunjabKesari Jain Acharya Dr Shiv Munis birthday


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News