Jai maa vaishno: अष्टमी के उपलक्ष्य पर मनोज सिन्हा ने वैष्णो देवी भवन पर किया नमन
punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2023 - 07:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कटड़ा (अमित): जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल व श्री माता वैष्णो देवी के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने अष्टमी के उपलक्ष्य पर वैष्णो देवी भवन पर नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मिली जानकारी के अनुसार सिन्हा केद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के हैलिकप्टर से पंछी हैलिपैड पर उतरे और बैटरी कार से वैष्णो देवी भवन की और रवाना हुए।
भवन पर पहुंचने के वाद सिन्हा ने मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिडियों के समक्ष नमन करते हुए जम्मू-कश्मीर की खुशहाली की कामना भी की। इस उपरांत सिन्हा ने वैष्णो देवी पर आधारित किताब का विमोचन भी किया। इस मौके पर सी.ई.ओ अंशुल गर्ग, लोकेश पुजारी, प्रोफेसर विश्व मूर्ति शास्त्री सहीत बड़ी संख्या में श्राइन बोर्ड कर्मी भी मौजूद रहे। जिसके वाद सिन्हा हेलीकॉप्टर से ही वापिस रवाना हुए।
अमित शर्मा
poloelex77@gmail.com