एक ही समय पर आरती व नमाज को लेकर हिंसक झड़प, पथराव

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 08:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जबलपुर (प.स.): मध्यप्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर जिले के सिहोरा में एक ही समय पर आरती और नमाज को लेकर उपजे विवाद ने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया, जिसके बाद 2 समुदायों के सदस्यों के बीच हिंसक झड़प, पथराव और तोड़फोड़ के कारण तनाव फैल गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में 49 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इलाके में शांति बहाल करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 

 पुलिस के मुताबिक, यह घटना सिहोरा तहसील के आजाद चौक के पास  हुई, जहां एक मस्जिद और दुर्गा मंदिर आमने-सामने स्थित हैं।  दक्षिणपंथी संगठनों का आरोप है कि मंदिर में वीरवार रात आरती के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने मंदिर परिसर के लोहे का दरवाजा तोड़ दिया और पथराव व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया।

हालांकि जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने मंदिर पर किसी प्रकार के पथराव के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।     
उन्होंने बताया कि पथराव 2 समूहों के बीच हुआ हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और अभी इलाके में निषेधाज्ञा लागू नहीं की जाएगी। पुलिस ने शुरू में हल्का बल प्रयोग किया लेकिन बाद में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 8 से 10 आंसू गैस के गोले भी दागे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News